इंडी एलायंस कोई राजनीतिक गठबंधन नहीं है अपितु यह वंशवाद, जातिवाद, और भ्रष्टाचार करने वाले सनातन विरोधियों का एक गिरोह है- CM धामी

देहरादून:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी परिवारवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। इंडी एलायंस कोई राजनीतिक गठबंधन नहीं है अपितु यह वंशवाद, जातिवाद, और भ्रष्टाचार करने वाले सनातन विरोधियों का एक गिरोह है। कांग्रेस ने उत्तराखंड में एक भी महिला को टिकट नहीं दिया है। यह कांग्रेस पार्टी के मन में महिलाओं के प्रति उनकी कुंठा को प्रदर्शित करता है। लोकसभा चुनाव में प्रदेश की मातृशक्ति भी कांग्रेस को करारा जवाब देगी।

गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत चमोली जिले के जोशीमठ में आयोजित जनसभा में भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने निरंतर जोशीमठ की चिंता की है। इसी का परिणाम है कि 1700 करोड़ की धनराशि जोशीमठ के पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए स्वीकृत की गई है। भाजपा सरकार ने प्रदेश की मातृशक्ति को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत का क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया है। लखपति दीदी योजना, महालक्ष्मी योजना जैसी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाएं सशक्त बन रही हैं।

समान नागरिक संहिता पूरे देश में लागू करने का संकल्प
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड का समान नागरिक संहिता भाजपा ने पूरे देश में लागू करने का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सैनिकों की बहुप्रतीक्षित मांग वन रैंक-वन पेंशन लागू की है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सेना के जवानों का मनोबल बढ़ा है। जनसभा से पहले मुख्यमंत्री ने रोड शो निकाला। रोड में उमड़ी भीड़ ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया और भाजपा के पक्ष में जनसमर्थन मांगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!