कर्नाटक में आज राहुल गांधी दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में बुधवार को कर्नाटक के मांड्या और कोलार में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार वह करीब 1:20 बेंगलुरु पहुंचेंगे, जहां से वह हेलीकॉप्टर से मांड्या जाएंगे और करीब 2:10 बजे चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

इसके बाद वह करीब चार बजे होने वाली जनसभा को संबोधित करने के लिए कोलार रवाना हो जाएंगे। कर्नाटक में दो चरण में चुनाव होंगे। मांड्या और कोलार दोनों में पहले चरण में मतदान होगा। राज्य की 14 सीट पर 26 अप्रैल को पहले चरण में वोट डाले जाएंगे जबकि दूसरे चरण में सात मई को शेष सीटों पर वोटिंग होगी।

एक महीने पहले चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने के बाद गांधी की राज्य की यह पहली यात्रा है। मांड्या और कोलार में कांग्रेस का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सहयोगी दल जनता दल (सेक्युलर) से है।

मांड्या में जद (एस) के नेता एचडी कुमारस्वामी और स्टार चंद्रू के नाम से मशहूर कांग्रेस के वेंकटरमणे गौड़ा के बीच मुकाबला है, वहीं कोलार में कांग्रेस के केवी गौतम और जद(एस) के उम्मीदवार एम. मल्लेश बाबू आमने-सामने होंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!