साथी से हुआ था झगड़ा केंद्रीय गृह मंत्रालय में सुरक्षा अधिकारी हैं पिता। लॉ स्टूडेंट की ग्वालियर में किले से गिरकर मौत,

ग्वालियर

ग्वालियर किले से गिरकर लॉ की छात्रा की मौत हो गई। घटना के समय उसका दोस्त भी मौके पर मौजूद था। पुलिस ने दोस्त समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। हत्या, आत्महत्या या हादसा, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। छात्रा के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकलवाई जा रही है।

इसके बाद पुलिस ने उसके 4 लोगों को हिरासत में ले लिया है. छात्रा की मौत के बाद घर में हड़कंप मचा हुआ है. छात्रा की मौत पर सवाल भी खड़ा हो रहा है, पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है. बता दें कि छात्रा अपने दोस्त से मिलने किले पर गई थी, छात्रा के पिता केंद्रीय गृहमंत्रालय में सुरक्षा अधिकारी हैं.

दोस्त से गई थी मिलने
मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि ग्वालियर जिले के डीडीनगर की रहने वाली आकृति भदौरिया प्राइवेट यूनिवर्सिटी में लॅा की पढ़ाई करती थी. वो अपने घर से दोस्त से मिलने के लिए निकली थी. दोनों किले पर गए थे. वहां पर दोनों में कहासुनी भी हुई थी.

हुआ था झगड़ा
पुलिस के मुताबिक वहां पर मौजूद लोगों ने बताया कि आकृति और उसके दोस्त का झगड़ा हुआ था. ऐसे में सवाल ये खड़ा हो रहा है कि आकृति की मौत किले से गिरकर हुई, या फिर उसने आत्म हत्या की या फिर उसकी हत्या की गई. बता दें कि आकृति की गिरने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी थी सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 4 लोगों को हिरासत में लिया है और आगे की कार्रवाई के लिए जांच शुरू कर दी है.

दोस्त की हो गई है शादी
पुलिस के मुताबिक आकृति जिस दोस्त से मिलने गई थी उसका नाम आदेश शर्मा है. आदेश महाराजपुर का रहने वाला है, आदेश की दो महीने पहले शादी हुई थी, इसकी जानकारी आकृति को दोस्तों से लगी. जैसे ही जानकारी लगी दोनों में झगड़ा हो गया. इसके बाद दोनों किले पर एक – दूसरे से मिलने पहुंचे थे. जहां पर गिरकर आकृति की मौत हो गई, हालांकि आकृति की मौत पर सस्पेंस बना हुआ है. बता दें कि आकृति के पिता संजय सिंह भदौरिया केंद्रीय गृहमंत्रालय में सुरक्षा अधिकारी हैं. वे दिल्ली में कार्यरत हैं. छात्रा अपने माता और पिता के साथ ग्वालियर में रहती थी, अपने माता- पिता की इकलौती बेटी थी.

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!