UPSC CSE 2023:-आज घोषित हो सकता है सिविल सेवा परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम, 9 अप्रैल तक हुए इंटरव्यू।

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल (मुख्य) परीक्षा 2023 के अंतिम नतीजों (UPSC CSE 2023 Final Result) की घोषणा आज यानी मंगलवार 16 अप्रैल 2024 को की जा सकती है। परिणामों के अंतर्गत वर्ष 2023 की परीक्षा के लिए घोषित की गई कुल रिक्तियों की संख्या के लिए विभिन्न वर्गों से चयनित उम्मीदवारों की सूची (UPSC Toppers List 2023) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल (मुख्य) परीक्षा 2023 के अंतिम नतीजों (UPSC CSE 2023 Final Result) की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। आयोग द्वारा परिणाम जारी किए जाने की तिथि का ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि, पूर्व वर्षों के पैटर्न के आधार पर विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स दावा किया जा रहा है कि UPSC द्वारा CSE 2023 के अंतिम नतीजे आज यानी मंगलवार, 16 अप्रैल 2024 को घोषित किए जा सकते हैं।

बता दें कि UPSC ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए अधिसूचना 1 फरवरी को जारी की थी और आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी तक चली थी। इसके बाद प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 28 मई को किया गया था, जिसके नतीजे 12 जून को घोषित किए गए थे। इसमें सफल घोषित उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 15 से 24 सितंबर तक किया गया था और परिणाम 8 दिसंबर 2023 को जारी किए गए थे, जिसके बाद मुख्य परीक्षा के द्वितीय चरण यानी साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण चरण का आयोजन तीन चरणों में 2 जनवरी से 16 फरवरी, 19 फरवरी से 15 मार्च और फिर 18 मार्च से 9 अप्रैल तक किया गया था। इसके बाद अब अंतिम नतीजों (UPSC CSE 2023 Final Result) की घोषणा किए जाने का इंतजार है।

UPSC CSE 2023 Final Result: चयनित उम्मीदवारों की सूची होगी जारी

UPSC द्वारा सिविल सेवा परीक्षा के परिणामों के अंतर्गत वर्ष 2023 की परीक्षा के लिए घोषित रिक्तियों के सापेक्ष विभिन्न वर्गों से चयनित उम्मीदवारों की सूची (UPSC CSE 2023 Select List) आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, upsc.gov.in पर जारी की जाएगी। इस लिस्ट में विभिन्न अखिल भारतीय सेवाओं में नियुक्ति हुए आयोग संस्तुति किए गए उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और उनकी ऑल इंडिया रैंक (AIR) जारी की जाएगी। इस लिस्ट को आमतौर टॉपर्स लिस्ट (UPSC Toppers List 2023) कहा जाता है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!