रश्मिका मंदाना का ‘श्रीवल्ली’ लुक होगा अलग ही।

साल 2024 की शुरुआत कुछ धमाकेदार फिल्मों के साथ हुई और आगे भी बिग बजट फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। इस साल की मोस्ट एंटीसिपेटेड मूवीज में अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ शामिल है, जिसका धमाकेदार टीजर कुछ दिन पहले ही जारी किया गया था।

‘पुष्पा 2’ के इंतजार में फैंस 2021 से ही हैं। फिल्म का सेकंड पार्ट कुछ ही महीनों में रिलीज होगा। टीजर में साड़ी पहने नजर आए अल्लू अर्जुन के धांसू लुक ने काफी वाहवाही बटोरी। इसके पहले रश्मिका मंदाना का ‘श्रीवल्ली’ लुक रिवील किया गया।

‘पुष्पा: द रूल’, ‘पुष्पा: द राईज’ के आगे की कहानी दिखाएगी। अल्लू अर्जुन लाल चंदन की तस्करी के बिजनेस में महारत हासिल कर हुए राज करते देखे जाएंगे, तो रश्मिका मंदाना का अंदाज भी बोल्ड होगा। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म में अपने कैरेक्टर पर बात की और बताया कि इस बार क्या कुछ खास होगा।

रश्मिका ने कहा कि जब उन्हें ‘श्रीवल्ली’ के बारे में पता चला, तो वो नहीं जानती थीं कि ये कैरेक्टर कैसा होगा। वो श्रीवल्ली की कौन सी दुनिया बनाने वाली हैं, इसका उन्हें अंदाजा नहीं था। सेट पर हर दिन उनके लिए प्लेग्राउंड जैसा था क्योंकि वह सीख रही थीं कि ‘श्रीवल्ली’ बनने के लिए क्या करना होगा।

रश्मिका मंदाना ने बताया कि इस बार की फिल्म में क्या कुछ खास होगा। उन्होंने कहा कि इस बार लोग ‘श्रीवल्ली’ नहीं ‘श्रीवल्ली 2.0’ देखेंगे। ये वो श्रीवल्ली होगी, जो पहले से सॉर्टेड है। उसे पता है कि उसे क्या चाहिए। यानी उसके मन में किसी चीज की कन्फ्यूजन नहीं होगी।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!