KKR vs LSG: आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी की फॉर्म में हुई वापसी, लखनऊ के खिलाफ अपनी गेंदबाजी से मचाया गदर।

आईपीएल-17 के 28वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 8 विकेट से हरा दिया. दोनों टीमों के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी मिचेल स्टार्क ने अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाते हुए 4 ओवर में 28 रन देकर लखनऊ के 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. यह उनके IPL करियर का 5वां और LSG के खिलाफ पहला 3 विकेट हॉल है.

बता दें कि आज के मैच में LSG को स्टार्क ने 39 रन के कुल स्कोर पर दीपक हुडा के रूप में दूसरा झटका देते हुए मैच में अपने विकेटों का खाता खोला, इसके बाद उन्होंने निकोलस पूरन और अरशद खान को भी अपना शिकार बनाते हुए पवेलियन की राह दिखाई.

IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी है स्टार्क
स्टार्क को आईपीएल ऑक्शन में केकेआर ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था. लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी होने के मामले में स्टार्क ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को पीछे छोड़ा था. स्टार्क ने पिछले साल भारत में खेल गए वनडे विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया था और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. लेकिन आईपीएल के मौजूदा सीजन में स्टार्क बेहतर प्रदर्शन करने के लिए संघर्ष कर रहे थे. उनपर लीग का सबसे महंगा खिलाड़ी होने की बावजूद अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने से लगातार ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा.

हालांकि, अब उन्होंने लखनऊ के खिलाफ शानदार वापसी कर फॉर्म में लौटने के संकेत दे दिए है. इस मैच से पहले स्टार्क अपनी गेंदबाजी से कुछ ख़ास प्रभाव नहीं छोड़ सके थे और उन्होंने 77 की औसत से दो ही विकेट लिए थे. लेकिन स्टार्क ने अपनी इस परफॉर्मेंस ने विरोधी टीमों की टेंशन बढ़ा दी है. आइए स्टार्क की गेंदबाजी और आंकड़ों पर डालते हैं एक नजर.

मिशेल स्टार्क का IPL करियर?
बता दें कि मिशेल स्टार्क ने साल 2014 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था. वह अब तक 32 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 31 पारियों में 22.44 की औसत और 7.68 की इकॉनकी से 39 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. वह 5 बार 3 विकेट और 1 बार 4 विकेट हॉल ले चुके हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/15 विकेट का रहा है. वह 15 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 103 रन भी बना चुके हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!