मुंबई ने निकाला कोहली की RCB का दम, ईशान-सूर्या ने चलाई आंधी मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को 7 विकेट से हराया

मुंबई:इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस (MI) ने जीत की रफ्तार पकड़ ली है. उसने गुरुवार (11 अप्रैल) को अपने होमग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी.

मुंबई की जीत के हीरो तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्टार बल्लेबाज ईशान किशन के अलावा सूर्यकुमार यादव रहे हैं. सबसे पहले बुमराह ने 5 विकेट लेकर आरसीबी को पस्त किया. इसके बाद ईशान और सूर्या ने ताबड़तोड़ फिफ्टी लगाकर जीत दिलाई.

इस सीजन में मुंबई की 5 मैचों में यह दूसरी जीत है. इस टीम ने इस सीजन में अपने शुरुआती 3 मैच हारे थे. मगर अब लगातार 2 मैच जीत लिए हैं. दूसरी ओर फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली आरसीबी टीम की 6 मैचों में यह 5वीं हार है.

ईशान के बाद सूर्या ने जड़ी ताबड़तोड़ फिफ्टी

मैच में मुंबई को 197 रनों का टारगेट मिला था, जिसके जवाब में इस टीम ने 3 विकेट गंवाकर 15.3 ओवरों में ही मैच अपने नाम कर लिया. मुंबई के लिए ओपनर ईशान किशन ने 34 गेंदों पर 69 रनों की पारी खेली. इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने 17 गेंदों पर फिफ्टी जमाई. वो 19 बॉल पर 52 रन बनाकर आउट हुए. 

जबकि रोहित शर्मा ने 24 गेंदों पर 38 रन बनाए. कप्तान हार्दिक पंड्या ने 6 गेंदों पर नाबाद 21 रन बनाए और छक्का मारकर जीत दिलाई. आरसीबी के लिए कोई भी गेंदबाज कमाल नहीं दिखा सका. सभी मुंबई के सामने बेबस दिखे. फिर भी आकाश दीप, विजयकुमार वैशाक और विल जैक्स ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

मुंबई की पारी का स्कोरकार्ड: (199/3, 15.3 ओवर)

बल्लेबाजरनगेंदबाजविकेट पतन
ईशान किशन69आकाश दीप1-101
रोहित शर्मा38विल जैक्स2-139
सूर्यकुमार यादव52विजयकुमार3-176

कार्तिक ने 23 गेंदों पर जड़ी तूफानी फिफ्टी

मैच में आरसीबी के लिए कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 40 गेंदों पर 61 रन बनाए. जबकि रजत पाटीदार ने 26 गेंदों पर 50 रन जड़े. इसके बाद आखिर में दिनेश कार्तिक ने 23 गेंदों पर 53 रनों की नाबाद आतिशी पारी खेली. मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह ने 21 रन देकर सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके. गेराल्ड कोएत्जी, आकाश मधवाल और श्रेयस गोपाल को 1-1 सफलता मिली.

आरसीबी की पारी का स्कोरकार्ड: (196/8, 20 ओवर)

बल्लेबाजरनगेंदबाजविकेट पतन
विराट कोहली3जसप्रीत बुमराह1-14
विल जैक्स8आकाश मधवाल2-23
रजत पाटीदार50गेराल्ड कोएत्जी3-105
ग्लेन मैक्सवेल0श्रेयस गोपाल4-108
फाफ डु प्लेसिस61जसप्रीत बुमराह5-153
महिपाल लोमरोर0जसप्रीत बुमराह6-153
सौरव चौहान9जसप्रीत बुमराह7-170
विजयकुमार0जसप्रीत बुमराह8-170

RCB पर हमेशा भारी रही है मुंबई इंडियंस

वैसे विराट कोहली की टीम बेंगलुरु पर हमेशा ही रोहित शर्मा की मुंबई भारी रही है. दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मुकाबले खेले गए, जिसमें मुंबई ने 21 में जीत दर्ज की है. जबकि 14 में बेंगलुरु को जीत मिली है. मगर पिछले 5 मुकाबले (मौजूदा मैच छोड़कर) देखें तो इसमें आरसीबी का पलड़ा भारी नजर आता है. पिछले 5 मैचों में से आरसीबी ने 4 जीते हैं.

मुंबई Vs बेंगलुरु हेड-टु-हेड

कुल मैच: 35
मुंबई जीता: 21
बेंगलुरु जीता: 14

मैच में ये है बेंगलुरु-मुंबई की प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, श्रेयस गोपाल, आकाश मधवाल, गेराल्ड कोएत्जी और जसप्रीत बुमराह.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक्स, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, रीस टॉपली, विजयकुमार वैशाक, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!