पीएम मोदी को ‘बोटी-बोटी’ काटने की धमकी देने वाले इमरान मसूद फिर सुर्खियों में।

लोकसभा चुनाव 2024: आपको इमरान मसूद नाम तो याद होगा न। हां.. वहीं इमरान मसूद, जिसने पीएम मोदी को ‘बोटी-बोटी’ काटने की धमकी दी थी। मसूद एक बार फिर से अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में है। उत्तर प्रदेश की सहारनपुर लोकसभा सीट से इंडिया अलायंस के उम्मीदवार इमरान मसूद ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा है। पीएम के लिए ‘बोटी-बोटी’ कमेंट करने वाले इमरान मसूद ने अपने सुर बदलते हुए पीएम के लिए ‘बोटी-बोटी’ कमेंट करने वाले इमरान मसूद ने अपने सुर बदलते हुए कहा है कि- ‘यह देश राम का है’। वह ‘रोजी-रोटी का चुनाव’ लड़ रहे हैं, जबकि बीजेपी असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। इस समय देश भूख और बेरोजगारी का सामना कर रहा है।

मसूद ने कहा कि यह देश राम का है और राम मिलेंगे मर्यादा से जीने में और हनुमान जी के सीने में। उन्होंने कहा कि जब हम नौजवानों की बात करते हैं तो वे पाकिस्तान की बात करते हैं। जब हम किसान की बात करते हैं तो वे ईरान की बात करते हैं. आप हिंदुस्तान की बात क्यों नहीं करते?

मसूद ने बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) पर बीजेपी के समर्थन में काम करने का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि इस बार चुनाव में दलित समुदाय उनका समर्थन करेगा और राजपूतों का एक वर्ग भी भगवा पार्टी से नाराज है. मसूद 2014 में उस समय सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने मोदी के लिए ‘बोटी-बोटी’ टिप्पणी का इस्तेमाल किया था. हालांकि अब वह राम धुन गा रहे हैं.

बता दें कि इमरान मसूद सहारनपुर सीट से 2014, 2017, 2019 और 2022 में भी चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि हर बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इस बार उनका मुकाबला अपने धुर विरोधी और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद राघव लखनपाल से हैं। वहीं सहारनपुर लोकसभा सीट करीबी मुकाबलों के लिए जानी जाती है। 2014 में बीजेपी के लखनपाल ने यहां जीत हासिल की थी। वहीं 2019 में एसपी और आरएलडी के समर्थन से बीएसपी उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी।

साल 2014 में मसूद का एक ऐसा वीडियो सामने आया था जिसमें वह एक सभा में मोदी को जान से मारने की धमकी देते दिखाई दिए थे। वह कह रहे थे- ‘मोदी यूपी को गुजरात न समझें। गुजरात में सिर्फ 4 फीसदी मुसलमान हैं, जबकि यूपी में मुसलमानों की संख्‍या 42 फीसदी है। यदि मोदी ने यूपी को गुजरात बनाने की कोशिश की, तो यहां के मुसलमान मोदी को कड़ा सबक सिखाएंगे और उनकी बोटी-बोटी काट देंगे। मैं एक छोटे बच्‍चे को भी उसकी ताकत का एहसास करा दूंगा, ताकि वह किसी से भी न डरे। हम अपने साथियों के लिए किसी को भी मार देंगे या मर जाएंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!