बिहार का मशहूर गायक पवन सिंह का बड़ा ऐलान, लोकसभा चुनाव की इस सीट से लड़ेंगे चुनाव।

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव को लेकर बुधवार को बड़ा ऐलान किया है. वहीं, पवन सिंह को पहले बंगाल के आसनसोल से बीजेपी ने टिकट दिया था.

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने बुधवार को बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने एक्स पर जानकारी दी कि वह काराकाट से लोकसभा चुनाव लडे़ंगे. पवन सिंह इस बार लोकसभा चुनाव को लेकर पहले से सुर्खियों में थे. बीजेपी ने उन्हें बंगाल के आसनसोल से टिकट दिया था, लेकिन टिकट ऐलान के बाद ही पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया था.

पवन सिंह ने एक्स पर लिखा कि ‘माता गुरुतरा भूमेरू अर्थात माता इस भूमि से कहीं अधिक भारी होती हैं और मैंने अपनी मां से वादा किया था कि मैं इस बार चुनाव लड़ूंगा. मैंने निश्चय किया है कि मैं 2024 का लोकसभा चुनाव काराकाट, बिहार से लड़ूंगा. जय माता दी.’

“माता गुरुतरा भूमेरू” अर्थात माता इस भूमि से कहीं अधिक भारी होती हैं और मैंने अपनी माँ से वादा किया था की मैं इस बार चुनाव लड़ूँगा । मैंने निश्चय किया है कि मैं 2024 का लोकसभा चुनाव काराकाट,बिहार से लड़ूँगा ।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले पवन सिंह बीजेपी में शामिल हुए थे. कयास लगाए जा रहे थे पवन सिंह को बीजेपी बिहार से चुनाव लड़ाएगी, लेकिन आसनसोल से पवन सिंह की उम्मीदवारी के ऐलान के बाद सभी कयासों पर विराम लग गया. इससे पवन सिंह को लेकर राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ गई थी. इधर टीएमसी के नेता बाबुल सुप्रियो लगातार पवन सिंह पर निशाना साध रहे थे. इस पर पवन सिंह भी पलटवार कर रहे थे.

ऐसा माना जा रहा था कि पवन सिंह का मूड बदल गया है वो आसनसोल से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन बीजेपी ने उम्मीदवार बदलते हुए अब इस सीट से एसएस अहलूवालिया के नाम का ऐलान कर दिया. इसके बाद पवन सिंह भी अपना पत्ता खोल दिए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!