RR vs GT आईपीएल -राजस्थान से भिड़ेगी गुजरात

आईपीएल 2024 का 24वां मैच राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच जयपुर में खेला जाएगा।

आईपीएल 2024 में आज (10 अप्रैल, बुधवार) टेबल टॉपर राजस्थान रॉयल्स और नंबर सात पर मौजूद गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी. दोनों टीमें सीज़न के 24वें मुकाबले में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. यह मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम होगा. एक तरफ राजस्थान अपना विजयी रथ बरकरार रखना चाहेगी, तो दूसरी तरफ गुजरात अपनी जीत में इज़ाफा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

राजस्थान ने इस सीज़न 4 मैच खेल लिए हैं और संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम ने सभी में जीत दर्ज की है, जिसके चलते वह प्वाइंट्स टेबल में अव्वल नंबर पर हैं. वहीं गुजरात टाइटंस ने 5 मुकाबले खेल लिए हैं, जिसमें उन्हें सिर्फ दो में ही जीत मिल सकी है. ऐसे में गुजरात आज जीत के नंबर को 3 में तब्दील करना चाहेगी. लेकिन उससे पहले जान लेते हैं कि दोनों के बीच अब तक किस टीम का पलड़ा भारी रहा है.

आईपीएल में अब तक राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच 5 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इन पांच मैचों मे गुजरात ने बढ़त बनाते हुए 4 में जीत दर्ज की है, जबकि राजस्थान सिर्फ एक मैच ही अपने नाम कर सकी है. ऐसे में आज देखना दिलचस्प होगा कि टेबल टॉपर गुजरात को हरा पाती है या फिर गुजरात एक बार फिर राजस्थान पर हावी रहती है.

पिछले सीज़न राजस्थान और गुजरात के बीच दो भिड़ंत हुई थीं, जिसमें दोनों ने 1-1 में जीत दर्ज की थी. पहले मुकाबले में गुजरात ने 9 विकेट से जीत दर्ज की थी, जबकि दूसरी भिड़ंत में राजस्थान ने 3 विकेट से जीत हासिल की थी. लेकिन उससे पहले आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान के खिलाफ तीन मैच खेले थे और गुजरात ने तीनों ही में जीत अपने नाम की थी.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!