PBKS vs SRH IPL

आईपीएल 2024 में मंगलवार को पंजाब किंग्‍स की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद से होगी। दोनों ही टीमों ने अपना पिछला मुकाबला जीता था और इस लिहाज से यह मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्‍मीद है। पंजाब ने अपने पिछले मैच में गुजरात जबकि हैदराबाद ने गत चैंपियन सीएसके को पटखनी दी थी। इस मैच के लिए आप ड्रीम 11 टीम में इन खिलाड़‍ियों को शामिल कर सकते हैं।

पंजाब किंग्‍स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मंगलवार को आईपीएल 2024 का 23वां मुकाबला मुल्‍लानपुर में खेला जाएगा। पंजाब और हैदराबाद दोनों ही टीमें इस समय फॉर्म में हैं क्‍योंकि दोनों ने अपने पिछले मैच जीते हैं। पंजाब ने गुजरात जबकि हैदराबाद ने गत चैंपियन चेन्‍नई को मात दी थी। पंजाब और हैदराबाद जीत के लिए एड़ी-चोटी का दम लगाते हुए नजर आएंगी और ऐसे में इस मुकाबले के रोमांचक होने की पूरी उम्‍मीद है।

विकेटकीपर के तौर पर जितेश शर्मा, और हेनरिक क्लासन सबसे बढ़िया विकल्प होंगे। जितेश का बल्ला भले ही इस सीजन अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं चला है, लेकिन अगर उनका दिन हुआ तो यह विकेटकीपर बैटर आपकी बल्ले-बल्ले करा सकता है। वहीं, हेनरिक क्लासन इस सीजन अभी तक खूब धूम मचा चुके हैं और कप्तान के लिए भी वो बढ़िया चॉइस होंगे।

बल्लेबाजी में ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और शशांक सिंह को आप गलती से भी मिस नहीं कर सकते हैं। हेड पारी का आगाज करेंगे और वह आपको ढेरों प्वाइंट्स दिला सकते हैं। वहीं, अभिषेक का बल्ला सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से लगातार बोल रहा है। शशांक सिंह पिछले मैच में पंजाब के लिए हीरो साबित हुए थे।

ऑलराउंडर के तौर पर सिकंदर रजा, सैम करन और एडम मार्करम सबसे अच्छी चॉइंस होंगे। मार्करम का बल्ला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जमकर बोला था और उन्होंने 36 गेंदों पर 50 रन की तूफानी पारी खेली थी। वहीं, सैम करन बल्ले और गेंद दोनों से आपको अच्छे प्वाइंट्स दे सकते हैं।

गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार, कगिसो रबाडा और हरप्रीत बर्रार को आप अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं। भुवी ने पिछले मैच में अच्छी गेंदबाजी की है। रबाडा अंतिम ओवरों में गेंदबाजी करेंगे, तो आपको अच्छे प्वाइंट्स दे सकते हैं। वहीं, हरप्रीत बर्रार भी गेंद से आपके लिए तुरुप का इक्का बन सकते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!