3 देश, 8 मैदान, क्रिकेट विश्व कप को लेकर हुआ बड़ा ऐलान

इन दिनों भारत में आईपीएल 2024 चल रहा है. टीम इंडिया को इसी साल टी20 विश्व कप खेलना है. फिर साल 2027 में वनडे विश्व कप होगा. जिसकी तैयारियों अभी से शुरू हो गई हैं. इस बीच क्रिकेट विश्व कप 2027 को लेकर एक बड़ा ऐलान किया गया है. साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने अपने 8 स्टेडियमों के नाम का ऐलान किया है, जिन पर विश्व कप के मैच होंगे. 2027 में तीन देश वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहे हैं, जिनमें साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे शामिल हैं.

साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने 8 वेन्यू का ऐलान किया
वांडरर्स मैदान, जोहान्सबर्ग
सेंचुरियन पार्क, प्रिटोरिया
किंग्समीड मैदान, डरबन
सेंट जॉर्ज पार्क, गकेबरहा
बोलैंड पार्क, पार्ल का
न्यूलैंड्स मैदान, केप टाउन
मैंगांग ओवल मैदान, ब्लूमफोन्टेन
बफैलो पार्क मैदान, ईस्ट लंदन
साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने उन्हीं जगहों को चुना है, जहां आसानी से होटल उपलब्ध हो सकें. आने-जाने के लिए एयरपोर्ट की व्यवस्था रहे. इस बारे क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) के CEO फोलेत्सी मोसेकी ने जानकारी दी. उन्होंने कहा विश्व कप 2027 के लिए आयोजन स्थलों के साथ-साथ उन्होंने होटल के कमरों और एयरपोर्ट की उपलब्धता पर खास ध्यान दिया है. जिससे प्लेयर्स को कोई समस्या ना हो.

कुल कितनी टीमें लेंगी हिस्सा
वनडे विश्व कप 2027 में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी. 10 सीटें सीधे रैंकिंग से क्वालीफाई करेंगी, जबकि 4 टीमें क्वालीफायर राउंड पास करके जाएंगी.

पिछला विश्व कप कहां हुआ था?
वनडे विश्व कप का पिछला संस्करण भारत में हुआ था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया चैंपियन बना. उसने टीम इंडिया को फाइनल में हरा दिया. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने लगातार 11 मैच जीते थे, लेकिन फाइनल में वो चूक गए।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!