निर्माता बोनी कपूर की फिल्म No Entry 2 को लेकर इन दिनों चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। जब से इस मूवी के बनने को लेकर अपडेट आई है तभी से फिल्म से जुड़ी अलग-अलग जानकारी भी समाने आती रही है। अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड की एक हॉट एक्ट्रेस अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं होने वाली हैं।
जब से बोनी कपूर ने फिल्म नो एंट्री 2 को लेकर जानकारी शेयर की है कि वो जल्द ही इस मूवी का निर्माण करने वाले हैं, तब से इस मूवी का हाइप बना हुआ है। अब आए दिन इस मूवी को लेकर अलग-अलग अपडेट सामने आ रहे हैं। निर्माता ने पहले ही यह बता दिया था कि इस बार फिल्म की कास्ट बदली जाएगी।
एक तरफ सीक्वल में सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान की जगह जहां अर्जुन कपूर, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ ने ले ली है। वहीं, इस मूवी में एक या दो नहीं, बल्कि 10 एक्ट्रेस दिखाई देने वाली हैं। ऐसे में कुछ दिनों पहले तीन एक्ट्रेस के नाम भी सामने आए थे, जो इस फिल्म का हिस्सा बन सकती हैं। अब एक बार फिर इसी से जुड़ा अपडेट सामने आया है।
ये एक्ट्रेस नहीं होगी NO ENTRY 2 का हिस्सा
कुछ दिनों पहले बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, यह बताया गया था कि नो एंट्री के सीक्वल में मानुषी छिल्लर, श्रद्धा कपूर और कृति सैनन दिखाई दे सकती हैं। अब खबर आ रही है कि इसमें से एक एक्ट्रेस इस मूवी का हिस्सा नहीं होंगी। दरअसल, अब ई-टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह बताया जा रहा है कि कृति सेनन इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी।
खबर के अनुसार, कृति सेनन फिलहाल अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘क्रू’ की सक्सेस का आनंद ले रही हैं। इसके बाद एक्ट्रेस अलग-अलग तरह के पावर फुल किरदार पर फोकस करेंगी। उन्होंने अभी तक किसी भी नए प्रोजेक्ट पर साइन नहीं किए हैं।









