सलमान खान फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगी। इस फोटो में वे पिता सलीम खान और भाजपा विधायक आशीष शेलार के साथ नजर आ रहे हैं।
सलमान खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। वे जहां भी जाते हैं, जमकर सुर्खियां बटोरते हैं। हाल ही में अभिनेता भाजपा विधायक आशीष शेलार के साथ नजर आए। इस दौरान अभिनेता के पिता सलीम खान भी वहां मौजूद थे। तीनों की मुलाकात राजनेता के घर पर हुई।
“दोपहर के भोजन पर सलीम खान, हेलेन, सलमान खान और उनके परिवार से मिलकर जरूरतमंदों के स्वास्थ्य को लेकर सहायता के क्षेत्र में उनके सामाजिक कार्यों पर चर्चा करके खुशी हुई। इसे सलीम जी ने शुरू किया था और दो दशकों तक पूरी ईमानदारी से आगे बढ़ाया है।”
सलमान को आखिरी बार टाइगर 3 में कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ देखा गया था। सलमान के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वे जल्द ही द बुल में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन शेरशाह फेम विष्णुवर्धन करेंगे। वहीं, वे एआर मुर्गदास की फिल्म में भी काम कर रहे हैं। इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं।









