अक्षय कुमार और अजय देवगन दोनों ही अपनी फिल्मों को बड़े फेस्टिवल पर रिलीज करना पसंद करते हैं। कभी दिवाली दशहरा तो कभी क्रिसमस… इन्हें पता है कि हॉलीडे बॉक्स ऑफिस का गणित बदल देता है। ऐसे में इस बार अजय और अक्षय ने ईद (Eid 2024) को चुना जिस पर ज्यादातर सलमान खान का कब्जा रहता है।
बॉक्स ऑफिस पर साल 2024 की दो बड़ी फिल्मों बड़े मियां छोटे मियां और मैदान टकराने के लिए तैयार हैं। इस क्लैश में बाजी कोई एक मार ले जाएगा और दूसरे को मुंह की खानी पड़ सकती है। अक्षय कुमार और अजय देवगन बॉलीवुड के बड़े स्टार्स हैं, जो समझदारी से काम लेने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में इस बार बिजनेस में नुकसान सहने को तैयार ये दोनों एक्टर्स आखिर क्यों एक साथ अपनी फिल्में थिएटर्स में उतार रहे हैं। इसकी वजह है ईद…
अक्षय कुमार और अजय देवगन दोनों ही अपनी फिल्मों को बड़े फेस्टिवल पर रिलीज करना पसंद करते हैं। कभी दिवाली, दशहरा तो कभी क्रिसमस… इन्हें पता है कि हॉलीडे बॉक्स ऑफिस का गणित बदल देता है। ऐसे में इस बार अजय और अक्षय ने ईद को चुना, जिस पर ज्यादातर सलमान खान का कब्जा रहता है।
ईद 2024 पर सलमान खान अपने फैंस को ईदी देने नहीं आ रहे हैं। ऐसे में ये मौका अजय और अक्षय ने हाथ से जाने नहीं दिया और अपनी फिल्मों की रिलीज का एलान कर दिया। ऐसे में सभी ट्रेड एनालिस्ट की नजरें बड़े मियां छोटे मियां और मैदान के क्लैश पर टिकी हुई है कि आखिर इस बार कौन बॉक्स ऑफिस का सिकंदर बनता है और किसका बोरियां- बिस्तर पैक होता है।
कौन है ईद का असली सुल्तान
आइए जानते है अब तक किस एक्टर की फिल्मों ने ईद पर सबसे ज्यादा धमाल मचाया है। इस लिस्ट में अक्षय कुमार और अजय देवगन में से किसने किसको मात दी है या फिर इन दोनों को पछाड़कर कोई तीसरा ईद पर राज कर रहा है…









