भोजशाला ASI सर्वे का 17वां दिन: 50 मीटर की परिधि में निरीक्षण के बाद माप, हटाई गई ऊपर की मिट्टी, 7 चिन्हित प्वाइंट पर किया काम

धार। भोजशाला ASI सर्वे का आज 17वां दिन था। आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम ने सुबह 8:00 बजे भोजशाला में 20 सदस्यों के साथ प्रवेश किया था। वहीं 31 मजदूर भी टीम के साथ अंदर गए थे। ASI की टीम आधुनिक उपकरणों के साथ भोजशाला पहुंची थी। टीम के साथ हिंदू संगठन से जुड़े गोपाल शर्मा, आशीष गोयल और मुस्लिम पक्षकार अब्दुल समद भी सर्वे के दौरान मौजूद रहे।

शाम को टीम 5:00 बजे सर्वे करके बाहर निकली। वही याचिकाकर्ता आशीष गोयल और गोपाल शर्मा भी भोजशाला से बाहर निकल कर मीडिया से रूबरू हुए। आज टीम के द्वारा डीगिंग का कार्य जारी रखा गया है। आज भी मिट्टी हटाई गई है। काम में लगातार तेजी आ रही है। आज 50 मीटर की परिधि में टीम ने निरीक्षण किया है और माप लिए हैं।

चिन्हित 7 प्वाइंट पर चला काम

भोजशाला मुक्ति यज्ञ संगठन के संयोजक गोपाल शर्मा ने कहा कि आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम के द्वारा सर्वे की गति को देखते हुए लगता है कि टीम के द्वारा समय अवधि में अपना कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा और हाईकोर्ट को टीम अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर देगी। पूरी उम्मीद है कि परिणाम सुखद आएंगे। भोजशाला के अंदर जो चिन्ह अंकित किए गए थे उसी काम को आज आगे बढ़ाया गया। कल 14 स्थान पॉइंट किए गए थे उसमें से अभी 7 स्थान पर काम चल रहा है।

सभी पैमानों पर काम जारी

याचिकाकर्ता आशीष गोयल ने कहा कि सारे पैमानों पर काम चल रहा है जितने भी उनके स्टैंडर्ड पर सभी काम वहां पर हो रहा है। ड्राफ्टिंग हो रही है। मैपिंग हो रही है। सफाई हो रही है। ब्रशिंग हो रही है। क्लीनिंग भी हो रही है। जो ऊपर की मिट्टी है उसको हटाया जा रहा है। जो नीचे के अवशेष हैं वह सामने आ सके इसलिए मिट्टी को हटाया जा रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के 10 टन जहरीले कचरे को किया गया नष्ट, खतरनाक स्तर के नीचे ही रहा उत्सर्जन

    मध्य प्रदेश में यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को धार जिले के निपटान संयंत्र में जलाने के परीक्षण का दूसरा चरण शनिवार रात को समाप्त हो गया. मध्य प्रदेश प्रदूषण…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!