राहुल वायनाड में हिंदुओं को मारने की लिस्ट बनाने वाले PFI का समर्थन ले रहे

स्मृति ईरानी ने यूपी के अमेठी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के दूसरे दलों पर हमला किया.
अमेठी से बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर जोरदार हमला किया है. स्मृति ईरानी ने कहा कि वायनाड में राहुल गांधी ने चुनाव लड़ने के लिए PFI का समर्थन लिया है, जो हिंदुओं को मारने के लिए लिस्ट बनाता है. ऐसे संगठन की मदद से राहुल गांधी चुनाव क्यों लड़ना चाहते हैं.

स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, अमेठी में 19 लाख लोगों को मोदी जी राशन पहुंचाते हैं, मुफ्त का राशन पाते हैं तो ऐसे परिवार को गांधी परिवार का क्या संदेश है. 4 लाख 20 हजार किसान परिवारों को 6 हजार रुपये प्रत्येक साल मिलते हैं तो ऐसे परिवार के बारें में गांधी परिवार क्या संदेश देता है. पहली बार देखा है कि कोई अपना परिवार भी बदलता है, राहुल गांधी जी कहते हैं वायनाड के लोग वफादार हैं तो अमेठी के लोगों के बारे में क्या कहेंगे.

स्मृति ईरानी ने कहा कि वायनाड में राहुल गांधी ने चुनाव लड़ने के लिए PFI का समर्थन लिया है. ये संगठन वही है जो हिंदुओं को मारने के लिए लिस्ट बनाता है. ऐसे संगठन की मदद से राहुल गांधी क्यों चुनाव लड़ना चाहते हैं. राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी अपने संरक्षण के लिए लड़ेगा. राहुल गांधी ने अमेठी को त्याग दिया और जनता मोदी जी को आशीर्वाद देगी. गांधी परिवार में अंदरूनी कलह है जो चाहता है कि राहुल गांधी को नेतृत्व से मुक्त किया जाए.

कर्नाटक की रैली में भी किया था राहुल गांधी पर हमला

स्मृति ईरानी ने इससे पहले 5 अप्रैल को कर्नाटक में रैली के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि विपक्ष की हालत यह है कि वे एक तरफ एकुजट होने की बात कहते हैं तो दूसरी तरफ वायनाड में एक-दूसरे के खिलाफ ही लड़ रहे हैं. वामपंथी दल कह रहे हैं कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश जाकर चुनाव क्यों नहीं लड़ते, लेकिन जब वही वामपंथी इंडिया गठबंधन की बैठक के लिए दिल्ली जाते हैं, तो वे राहुल गांधी को गले लगाते हैं. स्मृति ईरानी ने आगे कहा था कि कल, मैंने केरल में कहा कि दिल्ली में गले लगाना, केरल में भीख मांगना, लेकिन कर्नाटक में कांग्रेस जिस स्थिति से गुजर रही है उससे यह कहा जाता सकता है कि दिल्ली में गले लगाना, केरल में भीख मांगना और कर्नाटक में ठगना है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!