इंदिरा गृह ज्योति योजना में 93 लाख से अधिक उपभोक्ता लाभान्वित

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी इंदिरा गृह ज्योति योजना को मध्यप्रदेश की तीनों विद्युत वितरण कम्पनियों ने नए स्वरूप में लागू कर उपभोक्ताओं को इसका लाभ देना प्रारंभ कर दिया है। योजना से अब तक 93 लाख 73 हजार 617 उपभोक्ताओं को लाभ प्राप्त हुआ है। इसी माह से बिलिंग साइकिल के अनुरूप उपभोक्ताओं की संख्या में और अधिक वृद्धि होना संभावित है। अक्टूबर माह से प्रदेश के उपभोक्ताओं को प्राप्त बिजली बिल कम हुए हैं।

ऊर्जा मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह ने बताया है कि इंदिरा गृह ज्योति योजना में पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के अंतर्गत 44 लाख 16 हजार 786, पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के अंतर्गत 28 लाख 65 हजार 133 और मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के अंतर्गत 20 लाख 91 हजार 698 उपभोक्ता लाभान्वित हुए हैं। बिजली बिल निरंतर उपभोक्ताओं तक पहुँचाए जा रहे हैं। श्री सिंह ने बताया है कि पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण के अंतर्गत 87 प्रतिशत से अधिक उपभोक्ताओं को आईजीजेवाय का लाभ प्राप्त हुआ है। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के अंतर्गत करीब 80 प्रतिशत एवं मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के अंतर्गत 78 प्रतिशत उपभोक्ता लाभान्वित हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि इंदिरा गृह ज्योति योजना के अंतर्गत प्रतिमाह 100 यूनिट तक बिजली खपत होने पर केवल 100 रुपये का बिजली बिल दिया जा रहा है। प्रदेश के 150 यूनिट तक मासिक खपत वाले सभी घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!