मध्य प्रदेश के CM कमलनाथ के भांजे को झटका, बैंक घोटाले में ED ने दाखिल की चार्जशीट

नई दिल्ली। Bank Fruad Case: मोजर बेयर कंपनी के 353 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड के मामले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे और मोजर बेयर कंपनी के पूर्व निदेशक रतुल पुरी को बृहस्पतिवार को बड़ा झटका लगा है। प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने दिल्ली की एक अदालत में बृहस्पतिवार को बैंक फ्रॉड के इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसे रतुल पुरी के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। बता दें कि मोजर बेयर कंपनी के 354 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड मामले की ईडी जांच कर रही है। जांच की कड़ी में 20 अगस्त को आरोपित रतुल पुरी को ईडी ने दिल्ली से गिरफ्तार किया था। बता दें कि बैंक फ्रॉड के इस मामले में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत पर सीबीआइ ने रतुल पुरी समते चार और लोगों के खिलाफ 18 अगस्त FIR दर्ज की थी और फिर दो दिन बाद यानी 20 अगस्त को रतुल को गिरफ्तार कर लिया गया था।
कानून के जानकारों की मानें तो रतुल पुरी पर ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था और फिर इसी मामले में दो दिन बाद गिरफ्तारी की गई थी। रतुल पुरी के अलावा, सीबीआइ ने दीपक, नीता के साथ मोजर बेयर कंपनी से जुड़े संजय जैन और विनीत शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें भी इस मामले में आरोपित बनाया है। 
वहीं,अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर डील घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली की अदालत पहले ही रतुल पुरी की न्यायिक हिरासत पहले ही 25 अक्टूबर तक बढ़ा चुकी है। बता दें कि ईडी ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर रतुल पुरी की न्यायिक हिरासत मांगी थी। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!