इंदौर में अचानक भड़की आग, 9 दुकानें पूरी तरह खाक, रास्ता संकरा होने से दमकल वाहन मुश्किल से पहुंचे

इंदौर। मैकेनिक नगर में आग लगने से अफरातफरी मच गई. देखते ही देखते क्षेत्र में नौ दुकानों को आग ने चपेट में ले लिया. ये सारी दुकानें जलकर खाक हो गईं. इस क्षेत्र में टायर, केमिकल और ऑयल की दुकानें हैं. टायर दुकान से शुरू हुई आग आसपास की नौ दुकानों में फैल गई. कुछ ही देर में सभी दुकानें जल गईं. दमकल विभाग ने आग बुझानी शुरू की लेकिन जब तक आग शांत होती, दुकानें जल चुकी थीं. इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

दुकानों में रखा सारा सामान नष्ट
बताया जाता है कि दुकानों में लाखों रुपए का सामान रखा हुआ था, जो पूरी तरह खाक हो गया. आग बुझाने के लिए दमकल विभाग ने 8 से 10 पानी के टैंकरों को लगाया. तीन से चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. जिन दुकानों में आग लगी, वहां पहुंचने में दमकल विभाग को काफी संघर्ष करना पड़ा. क्योंकि इन दुकानों तक पहुंचने के लिए मात्र एक छोटी सी सड़क है. इस कारण दमकल वाहनों को मौके पर पहुंचने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं
दमकल अधिकारी संतोष दुबे ने बताया कि इस जगह पहले भी आग लग चुकी है. यहां रास्ता बहुत संकरा है. दमकल वाहनों को यहां तक पहुंचने में बहुत समस्या का सामना करना पड़ा. दुबे ने बताया कि दुकानों में रखा पूरा सामान जल गया है. 3 से 4 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. इस दौरान शहरवासियों ने भी दमकल टीम का साथ दिया. वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. आग कैसे लगी, ये अभी तक साफ नहीं हो सका है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!