भोजशाला में 12वें दिन भी सर्वे जारी, हनुमान चालीसा का पाठ करने पहुंचे लोग, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

धार। मध्य प्रदेश के धार में भोजशाला सर्वे के 12वें दिन ASI की टीम सुबह 8:00 बजे भोजशाला पहुंची थी। आज यानी मंगलवार को हिंदू समाज हनुमान चालीसा का पाठ करेगा। पूजा पाठ करने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे। वहीं इसे देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

मंगलवार होने के चलते आज भोजशाला में हनुमान चालीसा का पाठ होगा। पूजा पाठ करने के लिए भारी संख्या में बच्चे महिला और पुरुष पहुंचे है। पूजा पाठ करने के बाद उत्साहित हिंदू समाज के लोग बाहर निकले। इस दौरान जय जय सियाराम राजा भोज की जय के नारे लगाए। श्रद्धालु उत्साहित, महिलाएं भजन कीर्तन करते थिरकती हुई नजर आई। वहीं हिंदू संगठन की ओर से हिंदुओं को भोजशाला को 11 बजे खाली करने के लिए कहा गया है, ताकि सर्वे में कोई दिक्कत न आए।

मुस्लिम पक्ष के अब्दुल समद ने बताया कि हमें सर्वे से कोई आपत्ति नहीं है। इस बात को हम पहले भी स्पष्ट कर चुके हैं। सर्वे के नाम पर जो अन्य गतिविधि की जा रही है, उस पर हमने आपत्ति ली है। कोर्ट ने इसमें आदेश भी जारी कर दिए हैं। अब्दुल समद ने यह भी कहा कि खुदाई पर रोक लगा दी गई है।मीडिया के एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि खुदाई से तात्पर्य है कि इमारत को किसी भी तरह से नुकसान नहीं हो। स्पष्ट रूप से कहा कि खुदाई के माध्यम से इमारत को नुकसान हो रहा है और यही बात हमने कोर्ट में कही है। जहां तक अन्य सामग्री निकालने और संरचना निकालने की बात है, तो यह पूरी तरह से गोपनीय चीज हैं। पूरी तरह से भ्रामक जानकारियां और अनुमान के आधार पर जानकारियां फैलाई जा रही हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के 10 टन जहरीले कचरे को किया गया नष्ट, खतरनाक स्तर के नीचे ही रहा उत्सर्जन

    मध्य प्रदेश में यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को धार जिले के निपटान संयंत्र में जलाने के परीक्षण का दूसरा चरण शनिवार रात को समाप्त हो गया. मध्य प्रदेश प्रदूषण…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!