भाजपा ने टिकट काटा तो कांग्रेस का हाथ थामने जा रहे अजय निषाद; जिसे हराया, वही भाजपा प्रत्याशी

लोकसभा चुनाव में टिकट कटने के बाद मुजफ्फरपुर सीट से भाजपा के सांसद अजय निषाद आज कांग्रेस ज्वाइन करेंगे। दिल्ली में वह कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। सूत्रों की मानें तो अजय निषाद टिकट कटने के कारण नाराज चल रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के सिंबल से वह चुनाव लड़ सकते हैं। भाजपा ने इस बार मुकेश सहनी की पार्टी छोड़कर आने वाले डॉ. राजभूषण चौधरी को टिकट दिया है। डॉ. राजभूषण को पिछले चुनाव में अजय निषाद ने 409988 वोटों से हराया था। 

डॉ. राजभूषण चौधरी को भाजपा ने दिया टिकट
2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे अजय निषाद को 659833 वोट मिले थे। वहीं मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी के प्रत्याशी राजभूषण चौधरी को 254832 वोट मिले। इस बार राजभूषण चौधरी भाजपा में आ गए। भाजपा ने अपने सांसद अजय निषाद का टिकट नहीं दिया। डॉ. राजभूषण चौधरी को मुजफ्फरपुर से उम्मीदवार बना दिया। इसी बात को लेकर अजय निषाद नाराज हो गए।

‘मोदी का परिवार’ टैग भी हटा लिया
मंगलवार सुबह सांसद अजय निषाद ने खुद को मोदी के परिवार से अलग कर लिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया फ्लेटफॉर्म से ‘मोदी का परिवार’ टैग भी हटा लिया। सूत्रों की मानें तो दिल्ली में सोमवार को कांग्रेस के आलाकमान के साथ उनकी मुलाकात हुई थी। आज दोपहर करीब 12 बजे वह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!