पति-पत्नी के बीच सौतन बनी राजनीति, प्रत्याशी ने रखी विधायक पत्नी से शर्त, पति चुनो या पार्टी

बालाघाट लोकसभा सीट पर घर में घमासान मच गया है. बीएसपी से बालाघाट सीट पर उम्मीदवारी कर रहे नेता कंकर मुंजारे ने अपनी पत्नि व बालाघाट से कांग्रेस विधायक अनुभा मुंजारे के सामने शर्त रख दी है. शर्त ये है कि अनुभा मुंजारे कांग्रेस का प्रचार करती रहें, लेकिन चुनाव तक उन्हें फिर मेरा घर छोड़ना होगा. कंकर मुंजारे का कहना है कि ‘ये 19 अप्रैल मतदान की तारीख तक वो कहीं और जाकर रहें. जिस घर से मैं बीएसपी का प्रचार कर रहा हूं, उस जगह से कांग्रेस का प्रचार नहीं हो सकता. उनका कहना है कि एक ही घर से दो विरोधी पार्टी के नेता जो एक दूसरे के लिए बुरा बोलते हैं, एक साथ नहीं रह सकते.’

कांग्रेस का प्रचार करना है तो करो, मेरे घर में मत रहो
बीएसपी से बालाघाट सीट पर उम्मीदवार कंकर मुंजारे का कहना है कि ‘अनुभा मुंजारे कांग्रेस का प्रचार कर रही हैं. मैंने उनको बोला हुआ है. कांग्रेस का प्रचार करना है खूब करो, लेकिन आप यहां से प्रचार मत करो, मैं बसपा का कैंडिडेट हूं, घर में हम दोनों रहेंगे. आप मेरे खिलाफ बोलोगी. हमारे खिलाफ बोलना मतलब आप हमारी विरोधी हो. चुनाव तक आप इस घर में मत रहो. 19 अप्रैल तक आप कहीं रहो, अपनी बहन के यहां जाकर रहो, ये मैंने सजेशन दिया है. अगर आप नहीं रहोगी, मैं खाली कर दूंगा, लेकिन यहीं रहकर मैं प्रचार करूं, वो प्रचार करें ये सिद्धांत के खिलाफ है. इस तरह की चीजें बर्दाश्त नहीं होगी. हम सिद्धातों की राजनति करते हैं. ये बर्दाश्त नहीं करेंगे चाहे जो हो जाए.’

मैं कांग्रेस का प्रचार भी करूंगी पर घर नहीं छोड़ूंगी
इसके जवाब में कांग्रेस विधायक अनुभा मुंजारे ने कहा कि ‘कंकर मुंजारे बीएसपी पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं. मुझे पता चला उन्होंने कुछ बयान दिया है. मैं उस पर टिप्पणी नहीं कर सकती.. लेकिन मैं इतना जरुर करूंगी कि मैं अपने घर में रह रही हूं. जब मैंने विधानसभा चुनाव नहीं छोड़ा तो अभी घर छोड़के चुनाव प्रचार में क्यों जाऊंगी. मैं मुंजारे जी की धर्मपत्नि हूं और अपने इकलौते बेटे शांतनु की मां हूं, लेकिन जब मैं चुनाव की रणभूमि में उतरती हूं. तो कांग्रेस पार्टी की सिपाही हूं. अगर पार्टी के लिए समर्पण का भाव रखकर चुनाव प्रचार में भाग लेती हूं, तो किसी को तकलीफ नहीं होना चाहिए. घर छोड़ने का तो सवाल उठता ही नहीं.

अनुभा मुंजारे ने कहा मैं घर पर ही रहूंगी और जैसा कि आप जानते है कि कंकर मुंजारे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से चुनाव लडे़ थे, वे परसवाड़ा से प्रत्याशी थे. मैं बालाघाट से कांग्रेस की उम्मीदवार थी. हम लोग अपना अपना प्रचार करते थी. मैं परिवार के लिए समर्पण का भाव रखती हूं. अपने बेटे की ममता से जुड़ी हूं. अपने पति का सम्मान करती हूं. मुझे पता नहीं कंकर मुंजारे ऐसा क्यों कह रहे हैं.’

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!