चेन्नई सुपरकिंग्स मुकाबला तो जीत नहीं सकी, लेकिन धोनी ने फैंस को निराश नहीं किया, देखें VIDEO

दिल्ली कैपिटल्स (DC) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच आईपीएल का मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में फिर से मैदान में एक बात गूंजते दिखी. माही मार रहा है… दरअसल, लंबे समय बाद मैदान में बल्लेबाजी करने उतरे धोनी ने मैदान में अपनी बैटिंग से तूफान ला दिया. धोनी के बड़े-बड़े छक्के देख फैंस के मुंह फटे के फटे रह गए. यहां तक की धोनी ने एक छक्का तो एक ही हाथ से जड़ दिया. जिसके बाद एक महिला फैन का रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है.बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ चेन्नई सुपरकिंग्स मुकाबला तो जीत नहीं सकी, लेकिन धोनी ने फैंस को निराश नहीं किया. 42 साल के धोनी ने मात्र 16 गेंदों पर 37 रनों की तूफानी पारी खेली. इस पारी में धोनी ने 3 गगनचुंबी छक्के और 4 चौके जड़े. इस दौरान धोनी ने 231.25 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की.महेंद्र सिंह धोनी ने मैच के आखिरी ओवर में एनरिक नॉर्खिया की एक लो फुलटॉस गेंद पर एक हाथ से दनदनाता छक्का ठोक दिया. डीप मिडविकेट के ऊपर से जैसे ही गेंद ने बाउंड्री पार की तो दर्शकों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा. महेंद्र सिंह धोनी का एक हाथ से लगाया गया ये अद्भुत छक्का देखकर स्टेडियम में मौजूद एक फीमेल फैन बेहद हैरानी भरा रिएक्शन देती है. धोनी का सिक्स देखकर फीमेल फैन का मुंह खुला रह जाता है.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!