बाबर आजम फिर से बने कप्तान, पाकिस्तान क्रिकेट टीम में मचा बवाल थमा

पाकिस्तान क्रिकेट में कप्तान को लेकर मचा बवाल थम गया है. मान-मनौव्ल के खेल का अंत करते हुए बाबर आजम फिर से कप्तान बन गए हैं. बाबर आजम को इस बार सिर्फ व्हाइट बॉल की कप्तानी मिली है. मतलब वो वनडे और T20 में ही पाकिस्तान की कप्तानी करेंगे. इससे साफ होता है कि शान मसूद पहले की ही तरह पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान फिलहाल के लिए बने रहेंगे. बाबर आजम को व्हाइट बॉल कप्तानी सौंपने का मतलब ये भी है कि शाहीन शाह अफरीदी अब इस कार्यभार से मुक्त कर दिए गए हैं.

पाकिस्तान की टीम अबोटाबाद के नजदीक काकुल में इन दिनों ट्रेनिंग कर रही है. खिलाड़ियों की ये ट्रेनिंग उनके फिटनेस को दुरुस्त करने के मकसद चल रही है. PCB ने इस काम के लिए पाकिस्तानी सेना की भी मदद ली है. काकुल में लगे इसी ट्रेनिंग कैंप के दौरान PCB की ओर से शाहीन शाह अफरीदी को साफ कर दिया गया कि वो अब पाकिस्तान के T20 कप्तान नहीं होंगे. खबर है कि उन्होंने जानना भी चाहा कि इसके पीछे की वजह क्या है, जिस पर PCB की ओर से चुप्पी साध ली गई.

पाकिस्तान क्रिकेट का बवाल थमा, बाबर आजम कप्तान बने

बहरहाल, अब बाबर आजम व्हाइट बॉल क्रिकेट में पाकिस्तान के नए कप्तान होंगे. वो न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली T20 सीरीज से टीम की कमान संभालेंगे. इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट में चल रहा ड्रामा तब थमने का नाम नहीं लेता दिखा जब PCB की ओर कप्तानी की जिम्मेदारी सौपे जाने के बाद भी बाबर आजम उसे स्वीकार करने की हामी नहीं भर रहे थे. दरअसल, बाबर की शर्त थी कि वो कप्तान बनेंगे तो तीनों फॉर्मेट के नहीं तो नहीं बनेंगे.

इसके बाद PCB ने तय किया कि वो बाबर आजम से बात करेगी, उन्हें मनाने की कोशिश करेगी. अगर वो नहीं मानते हैं तो पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी की बागडोर विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को सौंपी जाएगी. मतलब किसी भी सूरत में शाहीन अफरीदी कप्तानी के कंटेंडर नहीं रह गए थे. PCB के अध्यक्ष मोहसिन नकवी हालांकि बाबर आजम को मनाने में कामयाब रहे और वो फिर से पाकिस्तान के कप्तान बना दिए गए.

न्यूजीलैंड के खिलाफ संभालेंगे कमान

न्यूजीलैंड की टीम 5 टी20 की सीरीज के लिए अप्रैल में पाकिस्तान दौरे पर आ रही है. इस सीरीज के पहले 3 मुकाबले रावलपिंडी में होंगे जबकि आखिर के 2 मैच लाहौर में होंगे. बाबर आजम के फिर से कप्तान बनने और काकुल में चल रही ट्रेनिंग के बाद होने जा रही इस सीरीज में पाकिस्तानी टीम की परफॉर्मेन्स अब गौर करने वाली होगी.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!