बेंगलुरु आईपीएल 2024 में ऑलआउट होने वाली पहली टीम बनी, मयंक की बदौलत लखनऊ ने लगातार दूसरा मैच जीता

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने आईपीएल 2024 के 15वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 28 रन से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 181 रन बनाए थे। जवाब में बेंगलुरु की टीम 19.4 ओवर में 153 रन पर सिमट गई। मयंक यादव ने एक बार फिर कहर बरपाया और तीन विकेट झटके। पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ भी उन्होंने तीन विकेट लेकर मैच जिताया था। उन्होंने लगातार दूसरे मैच में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।

बेंगलुरु की यह चार मैचों में तीसरी हार है। वहीं, लखनऊ की यह तीन मैचों में लगातार दूसरी जीत है। इस जीत के साथ लखनऊ की टीम अंक तालिका में चार अंकों के साथ चौथे स्थान पर आ गई है। वहीं, बेंगलुरु की टीम मुंबई से एक स्थान ऊपर नौवें स्थान पर है। आरसीबी के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी शामिल हो गया है। वह इस सीजन ऑलआउट होने वाली पहली टीम बन गई है।

लखनऊ की पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की शुरुआत सधी हुई रही थी। क्विंटन डिकॉक और केएल राहुल के बीच पहले विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी हुई। राहुल 20 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल भी छह रन बनाकर पवेलियन चलते बने। मैक्सवेल ने फिर मार्कस स्टोइनिस को मयंक डागर के हाथों कैच कराया। वह 24 रन बना सके।

इस बीच डिकॉक ने आईपीएल करियर का 22वां अर्धशतक पूरा किया। वह 56 गेंद में आठ चौके और पांच छक्के की मदद से 81 रन बनाकर आउट हुए। आयुष बदोनी खाता नहीं खोल सके। वहीं, निकोलस पूरन ने 21 गेंद में एक चौका और पांच छक्के की मदद से 40 रन की नाबाद पारी खेली। बेंगलुरु की ओर से मैक्सवेल ने दो विकेट लिए। वहीं, टॉप्ली, यश दयाल और सिराज को एक-एक विकेट मिला।

बेंगलुरु की पारी

182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरु टीम की शुरुआत अच्छी रही थी। विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस ने 25 गेंद में 40 रन जोड़ लिए थे। इसके बाद पांचवें ओवर में स्पिनर एम सिद्धार्थ ने कोहली को पडिक्कल के हाथों कैच कराया। कोहली 16 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विकेट की झड़ी लग गई। फाफ डुप्लेसिस 19 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, मयंक यादव ने ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन और रजत पाटीदार को पवेलियन भेज बेंगलुरु को बैकफुट पर धकेल दिया।

मयंक की तेज गेंद बेंगलुरु का कोई बल्लेबाज नहीं खेल सका। उन्होंने चार ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट झटके। अनुज रावत 11 रन, दिनेश कार्तिक चार रन बनाकर आउट हुए। महिपाल लोमरोर ने 13 गेंद में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 33 रन की पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। मयंक डागर खाता नहीं खोल सके। रीस टॉप्ली तीन रन बना सके। लखनऊ की ओर से मयंक के अलावा नवीन उल हक ने दो विकेट लिए। वहीं, एम सिद्धार्थ, यश ठाकुर और मार्कस स्टोइनिस ने एक-एक विकेट लिया।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!