भाजपा विधायक मधु वर्मा के नाम पर गुंडागर्दी, पुलिस के सामने मारपीट, अधिकारियों ने समझौता करने का कहा

इंदौर में राउ से भाजपा विधायक मधु वर्मा के नाम पर गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। घटना शनिवार रंगपंचमी के दिन की है जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि भोलाराम उस्ताद मार्ग स्थित चाय चौकी कैफे एंड रेस्त्रां में एक युवक ने मारपीट की और वह खुद को राउ विधायक मधु वर्मा का परिचित बता रहा है। इस दौरान पुलिसकर्मी वहां पर मौन खड़े हैं।

भंवरकुआ पुलिस को शिकायत में कैफे मैनेजर आशीष वाजपेयी ने बताया कि रंगपंचमी पर हमने शाम को कैफे खोला। हमारे कर्मचारी आकाश चौरसिया और महिला कर्मचारी कैफे का काम देख रहे थे। इसी समय कैफे के पास रहने वाला कपिल हार्डिया आया और विवाद करने लगा। उसने खुद को क्षेत्र के विधायक मधु वर्मा का परिचित बताया और फिर कर्मचारी आकाश चौरसिया को बुरी तरह पीटने लगा। इसके बाद उसने महिला कर्मचारी से भी अभद्रता की। 

आशीष वाजपेयी ने बताया कि जब महिला कर्मचारी ने घटना की सूचना पुलिस को दी तो सात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस के सामने भी कपिल ने बल्ले से कर्मचारी पर हमला किया। इसके बावजूद पुलिस ने हमारी शिकायत दर्ज नहीं की। आशीष ने आरोप लगाया कि जब हम थाने पर पहुंचे तो अधिकारियों ने कहा कि समझौता कर लो विधायक के परिचितों से पंगा क्यों ले रहे हो।

मेरी दोनों पक्षों से बात हो गई हैः मधु वर्मा
राउ विधायक मधु वर्मा ने कहा कि दोनों ही पक्ष मेरे परिचित हैं। मैंने दोनों से बात करके समझाइश दे दी है। तेज आवाज में गाने बजाने की बात पर विवाद हुआ था। किसी भी तरह का गुंडागर्दी का कोई मामला नहीं है। दोनों पक्षों को समझा दिया है। वहीं भंवरकुआं टीआई राजकुमार यादव का कहना है कि घटना के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। कैफे संचालक ने मारपीट और गुंडागर्दी की शिकायत की है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!