विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की रामलीला मैदान में महारैली; भाजपा ने जमकर साधा निशाना

लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की रामलीला मैदान में आज महारैली होने जा रही है। इसके मद्देनजर शनिवार को दिनभर रामलीला मैदान में रैली को लेकर चहल-कदमी देखने को मिली। तैयारियों का जायजा लेने दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय व विधायक दिलीप पांडेय समेत दूसरे नेता भी पहुंचे। महारैली में इंडिया गठबंधन का नारा ‘तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ है।

 अखिलेश यादव ने कही यह बात
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की चिंता यह है कि वह (सत्ता से) जा रही है। यह एक नया अविष्कार है कि ईडी, सीबीआई और आईटी को तैनात किया गया है और चंदा जुटाया गया है। भाजपा जितना झूठ पूरे ब्रह्मांड में किसी ने नहीं बोला। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पूरी दुनिया में भाजपा की आलोचना हो रही है।

भाजपा की केंद्र सरकार तानाशाही पर उतारु: गोपाल राय
‘INDIA’ गठबंधन की ‘महारैली’ पर दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता गोपाल राय ने कहा, “…भाजपा की केंद्र सरकार तानाशाही पर उतारु है। पूरा देश आज इस रामलीला मैदान में इस तानाशाही हटाने के लिए, लोकतंत्र को बचाने के लिए एकजुट हो रहा है। जिस तरह से दिल्ली के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया है, ये संदेश देना है कि ये तानाशाही हमें बर्दाश्त नहीं है… भाजपा को आज INDIA गठबंधन की एकता से डर लग रहा है। भाजपा आज इसी डर की भाषा बोल रही है।”

सारे INDIA गठबंधन के नेताओं का धन्यावाद: सौरभ भारद्वाज
INDIA गठबंधन की ‘महारैली’ पर दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, “…हम हाथ जोड़कर सारे INDIA गठबंधन के नेताओं का धन्यावाद करेंगे कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विरोध में सारा हिंदुस्तान यहां एकत्रित हो रहा है… बड़े-बड़े नेता चाहें सीताराम येचुरी हों, डी. राजा हों, सोनिया गांधी हों, प्रियंका गांधी हों, राहुल गांधी हों, शरद पवार हों, उद्धव ठाकरे हों, आदित्य ठाकरे हों, अखिलेश यादव हों, तेजस्वी यादव हों, सभी लोग यहां पर आ रहे हैं… पूरे देश में बड़ा संदेश जाने वाला है।”

भाजपा यानी ‘भ्रष्ट जनता पार्टी’: उद्धव
INDIA ब्लॉक की ‘महारैली’ से पहले भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, “वो(भाजपा) परिवार का मतलब ही नहीं समझे। मेरा परिवार कहने से कुछ नहीं होता है, परिवार की जिम्मेदारी लेनी होती है… आपके परिवार में सिर्फ कुर्सी और आप हैं। अब उनके पास कोई और विषय नहीं रह गए हैं… जब से चुनावी बांड का मामला सामने आया है उनका असली चेहरा जनता के सामने आ गया है। भाजपा यानी ‘भ्रष्ट जनता पार्टी’… “

रैली पूरे देश में एक बड़ा संदेश देने जा रही है: डी राजा
CPI के महासचिव डी राजा ने कहा, “आज की रैली बहुत ही महत्वपूर्ण रैली है… यह रैली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के तुरंत बाद हो रही है। इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री को पद छोड़ना पड़ा, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अब मौजूदा मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर लिया गया है… सभी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी दलों के खिलाफ किया जा रहा है… इसलिए आज की रैली को ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली कहा गया है… यह रैली पूरे देश में एक बड़ा संदेश देने जा रही है…”

केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में देशभर से लोग आ गए हैं: आतिशी
आज रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली पर AAP मंत्री आतिशी ने कहा, “सुबह के 10 बजे हैं और लोग पहले से ही बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए हैं। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में देशभर से लोग आ गए हैं। दिल्ली की जनता जानती है कि अरविंद केजरीवाल ने उनकी जिंदगी बदल दी है… वे गिरफ्तार हैं, फिर भी उन्हें दिल्ली की चिंता है और उनके लिए संदेश भेज रहे हैं…”

यह ‘परिवार बचाओ, भ्रष्टाचार छुपाओ’ रैली: सुधांशु त्रिवेदी
विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की रैली पर भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि यह ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली नहीं है, बल्कि असल में यह ‘परिवार बचाओ, भ्रष्टाचार छुपाओ’ रैली है। उन्होंने विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आज सभी राम विरोधी रामलीला मैदान में एकत्र हो रहे हैं।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि आज यह कहा जा सकता है कि ये सभी पार्टियां जो राम मंदिर के विरोधी थीं, जिन्होंने हिंदू धर्म के सामूहिक विनाश जैसे संकल्प लिए, अपने पुराने अपराधों को छुपाने के लिए कई हिंदू धर्म के देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं, वे अपने भ्रष्टाचार के पुराने अपराधों को छिपाने के लिए रामलीला मैदान में इकट्ठा हो रहे हैं। मुझे लगता है कि अगर इसे एक शब्द में कहा जा सकता है, तो हिंदी में एक कहावत है, ‘चोरी’ ऊपर से सीनाजोरी…।

यह ‘भ्रष्टाचार बचाओ आंदोलन’: भाजपा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ‘महारैली’ को लेकर विपक्षी गठबंधन इंडिया की आलोचना की। पूनावाला ने शनिवार को कहा कि यह रैली क्या है? यह कुछ और नहीं, बल्कि ‘भ्रष्टाचार बचाओ आंदोलन’ है, जिसका नारा हो सकता है ‘करेंगे हम भ्रष्टाचार, कहेंगे इसको शिष्टाचार, जब जांच होगी तो हम चिल्लाएंगे अत्याचार, अत्याचार।’

भाजपा ने रैली को कही यह बात
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा कि आज दिल्ली में हो रही INDI गठबंधन की रैली कोई राजनीतिक सभा नहीं है, बल्कि ‘अलीबाबा और चालीस चोर’ का जमावड़ा है।  इसका एकमात्र उद्देश्य है कि भ्रष्टाचार कैसे किया जाए और भारत को कैसे लूटा जाए। इसकी रणनीति तैयार करने के लिए यह रैली की जा रही है। रैली में कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि कांग्रेस जो शराब घोटाले में शिकायतकर्ता है और केजरीवाल की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ जांच की मांग कर रही है। आज उनकी गिरफ्तारी पर आपत्ति जताते हुए रैली कैसे कर रही है? लालू प्रसाद यादव को भ्रष्ट कहने वाले केजरीवाल की पार्टी अब राजद के साथ मंच साझा करने जा रही है। यह आम आदमी पार्टी की राजनीतिक हताशा दर्शाती है। जिस कांग्रेस को आम आदमी पार्टी रोज भ्रष्ट कहती थी, उसके साथ मंच साझा कर रही है। 2024 का मतदाता यह देख रहा है। वह गोंद जो इस भारत को एकजुट रखता है वह भ्रष्टाचारियों के प्रति प्रेम है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!