मंत्री के बंगले के सामने युवक ने की आत्मदाह की कोशिश, नेता के भतीजे पर लगाया ये आरोप

दमोह जिले की पथरिया विधानसभा से विधाायक और पशुपालन राज्यमंत्री लखन पटेल के पलंदी चौराहा स्थित बंगले के सामने एक युवक ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। घटना शनिवार शाम की है। युवक का आरोप है कि मंत्री के भतीजे ने उससे फोन-पे एप के माध्यम से 66,000 रुपये लिए हैं। लेकिन अब वापस नहीं कर रहा। जब वह पैसे मांगता है तो उनके भतीजे का कहना है कि उनके फूफा जी मंत्री हैं, पूरे मध्यप्रदेश में उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इसलिए वह आत्मदाह करने पहुंचा है।हालांकि, समय रहते कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को पकड़कर कोतवाली ले जाया गया है। इससे पहले युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया था और माचिस से आग लगाने का प्रयास भी कर रहा था। पथरिया विधानसभा क्षेत्र के सीतानगर निवासी लखन गडरिया नाम के युवक का आरोप है कि लखन पटेल के साले का बेटा नितेश पटेल जिसने उससे फोन पे एप के माध्यम से तीन किस्तों में 30,000, 30,000 और फिर 6,000 कुल मिलाकर 66,000 रुपये लिए थे। लेकिन अब वह पैसे वापस मांग रहा है तो नितेश पटेल उसे धमका रहा है।

युवक का कहना है कि नितेश पटेल उसे धमकी दे रहा है कि उसके फूफा जी राज्यमंत्री हैं। पूरे मध्यप्रदेश में उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इसलिए वह दुखी है और मंत्री के घर के सामने आत्मदाह करने जा रहा है। उसने अपने ऊपर पेट्रोल भी छिड़क लिया, लेकिन स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर कर दी और पुलिस उस युवक को पड़कर कोतवाली ले गई। इस मामले में कोतवाली टीआई आनंद सिंह का कहना है कि युवक के द्वारा आत्मदाह करने का प्रयास किया जा रहा था। उसे पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है, इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

मंत्री बोले- ठेकेदारी की पार्टनरशिप के लेन-देन का है मामला
इस घटनाक्रम को लेकर राज्यमंत्री लखन पटेल का कहना है, मैं अपने घर में ही था। मुझे भी पता नहीं चला कि यह पूरा घटनाक्रम घर के बाहर हो गया। बाद में व्हाट्सएप के माध्यम से जानकारी मिली कि मेरे घर के सामने ऐसा घटनाक्रम हो गया है। जब मैंने इस मामले की जानकारी जुटाई तो पता चला कि जिस युवक ने आत्मदाह करने का प्रयास किया वह और दूसरा नितेश पटेल यह दोनों कटनी में ठेकेदारी करते थे।

उनके बीच ठेकेदारी के बिल भुगतान का लेन-देन हुआ है। जो राशि फोन पे से दी गई है। उसके अलावा भी एक लाख रुपये का चेक भी आत्मदाह करने वाले युवक ने नितेश पटेल को दिया है। नितेश पटेल मेरा करीबी रिश्तेदार नहीं है। लेकिन समाज के नाते कहीं न कहीं से रिश्तेदार जरूर लगता है। मैं दोनों को जानता हूं, क्योंकि दोनों मेरे क्षेत्र के हैं। अब इसकी सच्चाई पुलिस खुद उस युवक के माध्यम से सबके सामने रख देगी। मेरा इस पूरे मामले में कहीं कोई लेना-देना नहीं है।

  • सम्बंधित खबरे

    मिशन अस्पताल में नकली डॉक्टर ने किया हृदय रोगियों के ऑपरेशन, उपचार के दौरान 7 की मौत, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बाल संरक्षण आयोग ने X पर किया पोस्ट

    दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह की चर्चित ईसाई मिशनरी द्वारा संचालित मिशन अस्पताल को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। यह खुलासा किसी पीड़ित ने नहीं बल्कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बाल संरक्षण आयोग…

    CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान, कहा- ‘समय आ गया है… रानी दुर्गावती की तरह हमारी बहनें भी हाथों में शस्त्र लेकर पूजा करें’, हाथ में शस्त्र भी चाहिए और शास्त्र भी

    दमोह । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज दमोह जिले के सिंग्रामपुर में लाड़ली बहनों के खाते में 1574 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। इस कार्यक्रम के दौरान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!