5 पत्नियों के शौक पूरा करते-करते बन बैठा अपराधी, 50 लड़कियां फंस चुकी थीं जाल में.

भोपाल. मध्य प्रदेश एसटीएफ ने बुधवार को नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपए ऐंठने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को शिकायत मिली थी कुछ लोग भोपाल एम्स में नौकरी लगावाने के नाम पर लड़कियों को लाखों का चूना लगा रहे हैं। हिरासत में लिए एक आरोपी ने बताया कि वह ये सब बीवियों के शौक को पूरा करने के चक्कर में कर बैठा।

50 से ज्यादा लड़कियों बना चुके हैं शिकार
पुलिस ने जिन दो आरोपियों को पकड़ा है, उनके नाम दिलशाद और आलोक बामने हैं। वहीं इस गैंग के तीसरा सदस्य धर्मानंद अभी फरार चल रहा है। इन तीनों ने मिलकर करीब 50 से ज्यादा लड़कियों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगा है। ये लोग पिछले 8 महीने से इस तरह की धोखाधड़ी कर लाखों रुपए वसूल रहे थे। तीनों ने मिलकर करीब 2 करोड़ से ज्यादा रुपए की ठगी की है।

गूगल पे और इंनटरनेट बैंकिग से लेते थे पैसे
एसटीएफ अफसर ने बताया कि, कुछ दिन पहले उनके पास कुछ नर्सिंग की पढ़ाई करने वाली छात्राएं शिकायत लेकर पहुंची थी। उन्होंने बताया था कि दिलशाद और आलोक ने एम्स में नर्स की नौकरी लगाने के नाम पर 4 से 5 लाख रुपए लिए थे। हमने यह राशि उनके गूलल पे, इंनटरनेट बैंकिग के जरिए उनके खाते में जमा किए हैं। आरोपियों ने छत्राओं को एम्स के डारेक्टर का करीबी बताते थे।

पांच बीवियों के शौक में बना अपराधी
जानकारी के मुताबिक, इस गैंग का मुख्य सरगना दिलशाद खान है। उसने पुलिस को इस अपराध को करने के पीछे की जब वजह बताई तो सब हैरान थे। उसने कहा सर मैं क्या करता, मैंने पांच निकाह किए हैं, उनके शौक इतने महंगे है कि मुझे जल्द ज्यादा पैसा कमाने के चक्कर में यह सब कर गया। आरोपी दिलशाद की एक पत्नी का जबलपुर में निजी अस्सपताल भी है।

कइयों को थमा दिए थे फर्जी ऑफर लेटर
आरोपी इतने शातिर थे कि उन्होंने लड़कियों को भरोसा दिलाने के लिए न सिर्फ फर्जी चयन सूची बनाई , बल्कि चंडीगढ़, दिल्ली और भोपाल एम्स में फर्जी भर्ती के नियुक्त पत्र भी तैयार किए थे। उन्होंने कई छत्राओं को भर्ती का ऑफर लेटर भी थमा दिया, जो बाद में जांच करने पर फर्जी निकले।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!