अमिताभ बच्चन तीन दिन से अस्पताल में भर्ती, लीवर से जुड़ी है समस्‍या

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन पिछले तीन दिन से अस्पताल में भर्ती हैं. अमिताभ को लीवर की समस्या है और उनका इलाज चल रहा है. दरअसल, बिग बी की लीवर की बीमारी जगजाहिर है. वह खुद भी कई बार कह चुके हैं कि उनका केवल 25 प्रतिशत लीवर ही काम करता है.

मंगलवार को 2 बजे ले जाया गया अस्पताल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब अमिताभ की तकलीफ बढ़ी तो उन्‍हें मंगलवार को 2 बजे अस्पताल ले जाया गया. उनका ट्रीटमेंट चल रहा है और अस्‍पताल में भर्ती हुए उन्‍हें 3 दिन हो गए हैं. अमिताभ के घरवाले लगातार उनके संपर्क में बने हुए हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमिताभ को अस्पताल के एक स्‍पेशल रूम में रखा गया है. हालांकि, अब तक कोई भी बॉलीवुड सेलिब्रिटी उनसे मिलने नहीं पहुंचा है. दरअसल, बिग बी के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी अभी तक बाहर नहीं आई थी.

‘कुली’ की शूटिंग के दौरान लगी थी चोट
बता दें कि साल 1982 में फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग के दौरान अमिताभ को पेट में चोट लग गई थी. अमिताभ को उसी समय से लीवर से जुड़ी समस्या शुरू हुई. उनका लिवर 75 पर्सेंट काम करना बंद कर चुका है और इसका कारण सिरोसिस है.

दरअसल, अमिताभ को जब चोट लगी थी, तब गलती से एक ऐसे ब्‍लड डोनर का खून उनके सिस्‍टम में पहुंच गया जिसे हेपेटाइटिस बी वायरस था. इससे बिग बी की के लिवर की समस्या और भी गंभीर हो गई थी.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!