इंदौर, प्रदेश में सर प्लस बिजली होने और उद्योगों को 24 घंटे निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के दावे करने वाली राज्य सरकार बिजली की आंख मिचौनी के कारण इन्वेस्टर समिट मैं अपनी ही विद्युत कंपनियों की आपूर्ति पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं यही वजह है कि ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर मै इन्वेस्टर समिट के दौरान 2 दिनों तक सतत बिजली आपूर्ति की तमाम व्यवस्थाएं जुटाने के बावजूद आयोजन की विद्युत सप्लाई यहां निजी एजेंसियों द्वारा लगाए गए भारी भरकम जनरेटर के भरोसे रखी गई है जो आज शाम से ही आगामी 24 घंटे तक लगातार आयोजन स्थल को विद्युत की आपूर्ति करेंगे चौंकाने वाली बात यह है कि पहली बार जनरेटर के बैकअप के बतौर विद्युत वितरण कंपनी की व्यवस्था को रखा गया है जो जनरेटर के फेल होने की आशंका में उपयोग हो सकेगी विद्युत वितरण कंपनी के लिए भी यह पहला अवसर होगा जब लाखों रुपए की समानांतर विद्युत लाइन और ट्रांसफार्मर लगाने के बाद पूरे आयोजन में उसका उपयोग तब ही किया जाएगा जब जनरेटर आयोजन के लिए आवश्यक विद्युत आपूर्ति का लोड लेने की स्थिति में नहीं रहेंगे गौरतलब है पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के उत्तर संभाग के तमाम आला अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर के आसपास की विद्युत सप्लाई पलक झपकने के लिए भी बंद ना हो इसके लिए पृथक से फीडर ट्रांसफार्मर समेत विद्युत की तमाम व्यवस्थाएं जुटाई जाए लिहाजा ऊर्जा विभाग के निर्देश पर आनन फानन ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर परिसर के पीछे स्थित विद्युत सप्लाई से एक समानांतर लाइन डालने बीते कई दिनों से अफसर तैनात थे आज किसी तरह नए खंभे और नई सर्विस लाइन डालने के बाद जब ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर को आपूर्ति का पॉइंट देने का मौका आया तो पता चला कि आयोजक पूरी सप्लाई जनरेटर पर ही रखना चाहते हैं यह सुनकर विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी भी हैरान रह गए इसके बाद जब ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर के अंदर भी जनरेटर से ही सप्लाई देने की कोशिश की गई तो कन्वेंशन सेंटर के प्रबंधन ने इससे इंकार कर दिया लिहाजा एक ही जनरेटर परिसर के अंदर लगाया जा सका मौके पर तैनात विद्युत अधिकारियों ने नाम नहीं देने की शर्त पर बताया कि जब सर्विस लाइन से सप्लाई लेनी ही नहीं थी तो विद्युत वितरण कंपनी के लाखों रुपए की फिजूलखर्ची नहीं करनी चाहिए थी इस दौरान पता चला कि विद्युत वितरण कंपनी के जिन अधिकारियों की ड्यूटी मौके पर लगाई गई है उन्हें परिसर के आसपास जाने के लिए भी प्रवेश पत्र जारी नहीं किए गए हैं लिहाजा कंपनी के अधिकारियों ने विद्युत वितरण कंपनी द्वारा जारी परिचय पत्रों की व्यवस्था जुटाई है
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









