मैग्नीफिसेंट एमपी : 800 उद्योगपति लेगें भाग:लगभग 31,500 करोड का निवेश और 1.03 लाख रोजगार की संभावना बनेगी

इंदौर । मप्र की कारोबारी राजधानी इंदौर में शुक्रवार से शुरु होने वाले मैग्नीफिसेंट एमपी में करीब 800 उद्योगपति शिरकत करने वाले है। उद्योगपति मुकेश अंबानी इस मीट में शामिल नहीं होंगे वे  इसमें वेबकास्ट के जरिये मुखातिब होंगे। इनके अलावा दिग्गज कारोबारी कुमार मंगलम बिडला, आदी गोदरेज, विक्रम किलोस्कर और दिलीप संघवी भी शामिल हैं।
मैग्नीफिसेंट एमपी  को लेकर आयोजित एक प्रेसवार्ता में मुख्य सचिव सुधी रंजन मोहन्ती ने इसकी जानकारी दी।  मुख्य सचिव ने बताया मीट के लिए 1500 लोगो को आंमत्रित किया गया था, जिनमें से 800 उद्योगपति इस इन्वेस्टर मीट में आ रहे है। ऐसे माहौल में जहां पर उम्मीद कम थी, व्यवसायिक घरानों से जुड़े लोगों का 800 की तादाद में आना हमारे लिए खुशी की बात है। उन्होंने बताया कि इसमें संभावित निवेश लगभग 31,500 करोड का होगा और लगभग 1.03 लाख रोजगार की संभावना बनेगी। मोहंती ने बताया कि सरकार का जोर फार्मो, फूड प्रोसेसिंग, विंड एनर्जी पर ज्यादा होगा। बताया जाता है कि सरकार ने उद्योगों के लिए 20 हजार एकड़ का लैंड बैंक बनाया है। जिसके तहत सभी जिलों में भूमि चिंहित है। आज एग्जिबिशन की प्रदर्शनी लगी है, 18 अक्टूबर को ही मुख्य कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया 8 सेशंस में उद्योगपति उपलब्ध रहेंगे। स्पेशल मीटिंग में 60 से 70 उद्योगपति उपलब्ध रहेंगे। जो देश के बड़े मीडिया समूहों से सीधा संवाद करेंगे। 
सीएस ने बताया हम लोगों ने यहां भीड़ को नहीं बुलाया है। जो वास्तविकता में मध्यप्रदेश में निवेश करने की इच्छा रखते हैं उन्हें ही बुलाया गया है। औद्योगिक घराने से या तो नंबर वन या नंबर 2 को भेजा जाए ताकि निर्णय मौके पर लिया जा सके। बड़े औद्योगिक घराने फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में निवेश करने जा रहे हैं। इससे हमारे किसानों को फायदा होगा। इस मामले में बड़ी तादाद से रोजगार भी आता है। मध्य प्रदेश में पिछले दिनों फार्मासिटी कल इंडस्ट्री के लिए भी अच्छा स्कोप रहा है। 

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!