आचार संहिता लगते ही पुलिस-प्रशासन एक्टिव, शहर में कलेक्टर ने निकाला फ्लैग मार्च

ग्वालियर. लोकसभा निर्वाचन-2024 का ऐलान होते ही आदर्श आचार सहिंता लागू हो गयी है। जिसके बाद ग्वालियर पुलिस प्रशासन एक्टिव मोड में आ गया है। जहां एक ओर संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम का कड़ाई से पालन कराना शुरू कर दिया गया है। ग्वालियर शहर में शासकीय परिसम्पत्तियों सहित विभिन्न जगहों से बैनर, पोस्टर व होर्डिंग इत्यादि हटाने की कार्रवाई की गई। वहीं दूसरी तरफ शहर में कलेक्टर एसपी ने फ्लैग मार्च निकाला। जहां दल बल के साथ ये फ्लैग मार्च बाजारों से निकला गया वहीं सड़कों पर कलेक्टर रुचिका चौहान खुद पैदल पैदल घूमती नजर आईं।

कलेक्टर रुचिका चौहान का कहना है कि फ्री फेयर इलेक्शन को लेकर टोल फ्री नम्बर 1950 और जिला निर्वाचन कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम के फोन नम्बर 0751-2446230 पर भी शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं। साथ ही जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये स्वीप के तहत विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे। कलेक्टर रुचिका चौहान का यह भी कहना है कि जिले में निष्पक्ष चुनाव कराने के लिये पुलिस को भी पूरी तरह मुस्तैद किया है। आदतन अपराधियों जिन्होंने पिछले चुनाव के दौरान चुनाव में बाधा डालने की कोशिश की हो, ऐसे सभी के खिलाफ एनएसए, जिला बदर, बाउण्डओवर जैसी सख्त कार्रवाईयां की जायेंगीं।आपको यह भी बता दें कि ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में 12 अप्रैल से 19 अप्रैल तक नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की जाँच 20 अप्रैल को होगी। निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 22 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में मतदान के लिए 7 मई की तारीख निर्धारित की गई है। वही मतों की गिनती 4 जून 2024 को होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी रुचिका चौहान ने यह जानकारी भी दी है कि ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में कुल 21 लाख 40 हजार 297 मतदाता हैं। इनमें ग्वालियर जिले के 16 लाख 27 हजार 466 मतदाता शामिल हैं,ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में इसके अलावा शिवपुरी जिले के करैरा व पोहरी विधानसभा क्षेत्र के कुल 5 लाख 12 हजार 831 मतदाता शामिल हैं। जो आने वाले मतदान में अपने मतदान का उपयोग करेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!