इंदौर के ‘महिला वॉकथॉन’ में साड़ी पहनकर दौड़ेंगी 25 हजार महिलाएं, इन शहरों का टूटेगा रिकॉर्ड?

इंदौर हमेशा से नवाचार और रिकॉर्ड कायम करने का जुनून रखता है. ऐसा ही कुछ नया रिकॉर्ड एक बार फिर बनाने के लिए शहरवासी तैयार हैं, जहां एक दो हजार नहीं बल्कि 25 हजार महिलाएं साड़ी पहनकर वॉक करने वाली हैं. इससे पहले ऐसा रिकॉर्ड सूरत और पुणे के नाम है, लेकिन वहां ये संख्या काफी कम है. इंदौर में 25 हजार महिलाओं को लाकर एक नया रिकॉर्ड कायम किया जाएगा.

कलेक्टर इंदौर आशीष सिंह ने बताया कि ये अपने आप में अनूठा रिकॉर्ड होगा, जहां इतनी बड़ी संख्या में महिलाएं इकठ्ठे होकर आयोजन में भागीदारी करेंगी. वहीं ये आयोजन केंद्र की मंशानुरूप किया जा रहा है. परम्परागत वेषभूषा (साड़ी) में इंदौर में 7 मार्च को महिलाओं की वॉकथॉन होगी. वॉकेथान में 25 हजार से अधिक महिलाएं भाग लेंगी.

आयोजन में होंगे सीएम मोहन यादव शामिल? 

संभागायुक्त मालसिंह और कलेक्टर आशीष सिंह ने नेहरू स्टेडियम पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया. वहीं राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार भी मौजूद रहीं. यह वॉकथॉन 7 मार्च को शाम 4 बजे से प्रारंभ होगी, नेहरू स्टेडियम से प्रारंभ होकर पुन: नेहरू स्टेडियम में ही संपन्न होगी. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शामिल होने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है.

इंदौर एक नया रिकॉर्ड स्थापित करने जा रहा है. यहां 25 हजार महिलाएं एक साथ साड़ी पहन कर वॉक करने वाली हैं. अनूठे मैराथन में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा को प्रमोट करेंगी. जानकारी के मुताबिक आयोजन इंदौर के नेहरू स्टेडियम में होगा. जो महिला दिवस के एक दिन पहले यानी 7 मार्च को किया जाएगा. इसके लिए तैयार ही शुरू हो गई है और सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं. 

तैयारियों का लिया गया जायजा 

इंदौर में 7 मार्च को परम्परागत वेषभूषा (साड़ी) में महिलाओं की वॉकथॉन होगी. इस वॉकेथॉन में 25 हजार से अधिक महिलाएं साड़ी पहनकर शामिल होंगी. इस अनूठे और अभिनव आयोजन की व्यापक तैयारियां जारी है. आज सोमवार (4 मार्च) को संभागायुक्त मालसिंह, कलेक्टर आशीष सिंह ने नेहरू स्टेडियम पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया. राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार भी मौजूद थी. इस मौके पर ट्रॉफिक डीसीपी मनीष अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह, आयुक्त हथकरघा मोहित बुंदास सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे. 

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!