पेटीएम और पीपीबीएल ने अपना आपसी समझौता रद्द किया, शेयर बाजार को दी ये जानकारी

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर भारतीय रिजर्व बैंक की कार्रवाई के बीच वन97 कम्युनिकेशंस ने शुक्रवार को कहा कि निदेशक मंडल ने निर्भरता कम करने के लिए पेटीएम पेमेंट बैंक के साथ अंतर-कंपनी समझौता खत्म कर दिया है। यह कदम महत्वपूर्ण है क्योंकि पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) नियामकीय निर्देशों को न मानने के कारण आरबीआई के जांच के दायरे में है। वन 97 कम्युनिकेशंस (जो पेटीएम का स्वामित्व और परिचालन करती है) ने शुक्रवार को एक वैधानिक फाइलिंग में कहा कि कंपनी और उसकी सहायक इकाई पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) ने पीपीबीएल के स्वतंत्र संचालन के प्रति अपने दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त उपायों की शुरुआत की है। 

बीएसई फाइलिंग में कंपनी ने कहा, “निर्भरता को कम करने के लिए इस प्रक्रिया के तहत, पेटीएम और पीपीबीएल ने पारस्परिक रूप से पेटीएम और इसकी समूह संस्थाओं के साथ विभिन्न अंतर-कंपनी समझौतों को समाप्त करने पर सहमति व्यक्त की है।” इसके अलावा पीपीबीएल के शेयरहोल्डर्स शेयरधारक समझौते (एसएचए) को सरल बनाने पर सहमत हुए हैं ताकि पीपीबीएल के संचालन को स्वतंत्र रखा जा सके।

OCL के बोर्ड ने 1 मार्च, 2024 को समझौतों को समाप्त करने और SHA में संशोधन को मंजूरी दी। पेटीएम ने पहले घोषणा की थी कि वह अन्य बैंकों के साथ नई साझेदारी पर हस्ताक्षर करेगा और अपने ग्राहकों और व्यापारियों को निर्बाध सेवाएं प्रदान करने के उपाय करेगा। कंपनी ने एक बयान में कहा, “वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (ओसीएल) और इसकी सेवाएं जिनमें पेटीएम ऐप, पेटीएम क्यूआर, पेटीएम साउंडबॉक्स और पेटीएम कार्ड मशीन शामिल हैं, निर्बाध रूप से काम करना जारी रखेंगी। पेटीएम अपने ग्राहकों के लिए बाजार अग्रणी नवाचार और प्रौद्योगिकी-सक्षम समाधानों के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।”

उल्लेखनीय है कि जनवरी में एक नियामकीय कार्रवाई में रिजर्व बैंक ने पीपीबीएल को 29 फरवरी के बाद ग्राहक खातों, वॉलेट, फास्टैग और अन्य उपकरणों में ताजा जमा या टॉप-अप स्वीकार करने से रोक दिया था। सोमवार को विजय शेखर शर्मा ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के अंशकालिक गैर-कार्यकारी अध्यक्ष का पद छोड़ दिया और बैंक के बोर्ड का पुनर्गठन किया गया था। पीपीबीएल नए अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!