कल MP में प्रवेश करेगी राहुल गांधी की न्याय यात्रा: किसान, युवा और आदिवासी महिलाओं से करेंगे संवाद, यहां जानिए मिनट टू मिनट शेड्यूल

भोपाल। राहुल गांधी की मध्यप्रदेश में 2 मार्च से आयोजित होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा मुरैना से प्रारंभ होगी। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि न्याय यात्रा का आगमन 2 मार्च को दोपहर 1.30 बजे मुरैना में होगा। यात्रा के दौरान दोपहर 2 बजे ध्वज सौंपने का समारोह मुरैना के जे.बी. ढाबा पिपरई (देवपुरी ढाबा) में होगा। तत्पश्चात अंडर ब्रिज के पास मुरैना में रोड़ शो एवं स्वागत कार्यक्रम होगा। न्याय यात्रा रोड शो ग्वालियर शहर स्वागत चार शहर का नाका से आयोजित होगा जो जीरा चौक तक होगा, जहां राहुल गांधी जी का संबोधन होगा।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 3 मार्च अग्निवीर पूर्व सैनिक संवाद के साथ शुरू होगी। न्याय यात्रा का सुबह 8.30 बजे घाटीगांव में स्वागत होगा और सुबह 10.00 बजे मोहना गांव में स्वागत होगा। तत्पश्चात पूर्वान्ह 11.30 बजे मोहखेड़ा में आदिवासी संवाद होगा और दोपहर 12.30 बजे सातनवाड़ा में न्याय यात्रा का स्वागत होगा। वहीं सातनवाड़ा में दोपहर भोज होगा, तत्पश्चात दोपहर 2 बजे बाबू क्वार्टर शिवपुरी से झांसी रोड तिराहा तक रोड़ शो होगा। इसके बाद  4 बजे कोलारस में और शाम 5 बजे लुकवासा में न्याय यात्रा का स्वागत होगा। शाम 6.30 बजे बदरवास में राहुल गांधी का संबोधन होगा। रात्रि विश्राम ईश्वरी बदरवास में होगा। 

सिंह ने बताया कि 4 मार्च को भारत जोड़ो न्याय यात्रा सुबह 8.30 बजे मियाना जिला गुना से प्रारंभ होगी। सुबह 9.30 बजे हनुमान चौराहे से एचपी पेट्रोल पंप तक रोड शो होगा। इसके  पूर्वान्ह 11 बजे रूठिआई में न्याय यात्रा का स्वागत होगा। दोपहर 12.30 बजे राघोगढ में साडा कॉलोनी से राघोगढ़ नया बस स्टेंड तक रोड शो होगा। दोपहर 1 बजे यूनिवर्सिटी राघोगढ़ में दोपहर भोज के बाद दोपहर 2 बजे बीनागंज में न्याय यात्रा का स्वागत होगा। शाम 5 बजे पीपल चौराहा ब्यावरा में आमसभा के बाद शाम 6 बजे भाटखेड़ी राजगढ़ में किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। रात्रि विश्राम भाटखेड़ी में रहेगा।  सिंह ने बताया कि 5 मार्च को सुबह 8.30 बजे पचौर में और सुबह 9.30 बजे सारंगपुर में न्याय यात्रा का स्वागत होगा, तत्पश्चात पूर्वान्ह 11.30 बजे शाजापुर टंकी चौराहा से एचपी पेट्रोल पंप तक रोड शो होने के बाद दोपहर 12 बजे मक्सी में स्वागत होगा। दोपहर 1 बजे संस्कार पब्लिक स्कूल में दोपहर भोज के साथ परिक्षार्थी संवाद होगा। न्याय यात्रा कायथा, विजयगंज मंडी होते हुए उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचेगी, जहां राहुल गांधी महाकाल मंदिर में दर्शन करेंगे। वहीं शाम 5 बजे उज्जैन में ही उज्जैन गेट से देवास गेट तक युवा अधिकार रैली आयोजित होगी। रात्रि विश्राम इंगोरिया में होगा। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत राहुल गांधी  6 मार्च को सुबह 9 बजे बड़नगर में महिला संवाद कार्यक्रम के बाद सुबह 10 बजे बड़नगर में रोड शो और पूर्वान्ह  11.30 बजे बदनावर में सभा के बाद दोपहर भोज होगा। यात्रा 3 बजे रतलाम और शाम 4 बजे सैलाना में आयोजित होगी। इसके बाद यात्रा राजस्थान के बांसवाड़ा की तरफ चले जाएगी। 

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!