हिमाचल में कांग्रेस के 6 बागी विधायकों की सदस्यता रद्द, स्पीकर ने सुनाया बड़ा फैसला

हिमाचल में कांग्रेस के 6 बागी विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी गई है. स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने गुरुवार (29 फरवरी) को कांग्रेस की याचिका पर ये फैसला सुनाया. जिन विधायकों की सदस्यता रद्द की गई है, उनमें धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा, सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा, कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो, गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा, लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर और बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल शामिल हैं.

स्पीकर ने दलबदल कानून के तहत ये फैसला सुनाया है और सभी को अयोग्य करार दिया. विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने कहा, ”विधानसभा में बजट पारित करने के समय ये विधायक मौजूद नहीं थे. मैनें उनको अयोग्य घोषित कर दिया है. ये विधायक किसी और पार्टी से जीतते हैं और किसी और विधायक को वोट करते हैं.” 

स्पीकर ने कहा कि लॉ कमीशन की रिपोर्ट कहती है कि आया राम और गया राम की राजनीति नहीं होनी चाहिए. 

बता दें कि इन विधायकों ने मंगलवार को राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी. उन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार हर्ष महाजन को वोट किया था. इस चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी को हार का सामना करना पड़ा.

ये बागी विधायक इस समय हरियाणा के पंचकूला में रिजॉर्ट में ठहरे हैं. इस बीच कांग्रेस ने उन्हें मनाने की भी कोशिश की. ये सभी छह नेता बुधवार को शिमला गए थे, लेकिन ये सभी बीजेपी नेताओं के साथ नजर आए. इसी दौरान बजट पर वोटिंग हुई.

व्हिप के उल्लंघन का आरोप

बजट के दौरान ये सभी विधायक गैरमौजूद थे. कांग्रेस ने इसके लिए विधायकों को व्हिप जारी किया था. इसी के उल्लंघन को लेकर स्पीकर के सामने कांग्रेस ने याचिका लगाई. इसपर बुधवार को सुनवाई हुई. अब स्पीकर ने फैसला सुनाया है.

दरअसल, राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार संकट में आ गई. छह विधायकों के साथ-साथ तीन निर्दलीय ने भी कांग्रेस की टेंशन बढ़ा दी. इस बीच विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा देने का एलान किया. 

संकट को देखते हुए कांग्रेस आलाकमान ने संकटमोचक माने जाने वाले डीके शिवकुमार और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को शिमला भेजा. विक्रमादित्य सिंह और अन्य विधायकों से बात की गई. बैठक के बाद विक्रमादित्य सिंह ने नरमी दिखाई और इस्तीफा वापस लेने का एलान किया.

हिमाचल की 68 सीटों में कांग्रेस के 40 और बीजेपी के 25 विधायक हैं. तीन निर्दलीय विधायक हैं. 40 में से कांग्रेस के छह विधायकों को अयोग्य करार दिया गया है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!