दिल्ली लोकसभा सीटों पर भाजपा ने संभावितों की सूची सौंपी ,आज चुनाव समिति की बैठक 

नई दिल्ली . भाजपा की दिल्ली इकाई की चुनाव समिति ने राष्ट्रीय राजधानी की सात लोकसभा सीट के लिए वास्ते पार्टी नेतृत्व को 25-30 संभावित उम्मीदवारों की सूची सौंपी है. पार्टी नेताओं ने बुधवार को यह जानकारी दी.

प्रदेश भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली लोकसभा सीट के लिए वर्तमान सांसद मीनाक्षी लेखी के अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिवंगत नेता सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज के नाम संभावित प्रत्याशियों में शामिल हैं.

भारतीय जनता पार्टी भी जल्द ही अपने लोकसभा उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है. खबर आई है कि गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने वाली है. सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी की मौजूदगी में ये बैठक शाम 7 बजे के लगभग शुरू होगी. इस बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई जा सकती है.

बीजेपी पदाधिकारियों के मुताबिक, ‘‘डीडीयू मार्ग स्थित पार्टी मुख्यालय में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह समेत राष्ट्रीय नेताओं और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की बैठक में संभावित प्रत्याशियों की सूची पर चर्चा की गई.’’ उन्होंने कहा कि बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की गुरुवार को बैठक होने वाली है. बैठक के बाद आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा होने की संभावना है. अगर वर्तमान सांसदों के स्थान पर नये प्रत्याशियों को उतारने का निर्णय लिया जाता है, तो इस बार पार्टी उम्मीद से पहले दिल्ली के लिए टिकटों की घोषणा कर सकती है. 

यदि वर्तमान सांसदों के स्थान पर नए प्रत्याशियों को उतारने का निर्णय लिया जाता है तो इस बार पार्टी उम्मीद से पहले दिल्ली के लिए टिकटों की घोषणा कर सकती है. एक अन्य पार्टी नेता ने कहा कि ऐसी चर्चा है कि वर्तमान सात सांसदों में से कम से कम तीन-चार या सभी को पार्टी बदल सकती है.

संभावित सूची में हैं ये नाम

पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के सांसद हंसराज हंस को छोड़कर बाकी पांच नेता रमेश बिधूड़ी (दक्षिण दिल्ली), मीनाक्षी लेखी (नई दिल्ली), हर्षवर्द्धन (चांदनी चौक) उत्तर-पूर्व दिल्ली से मनोज तिवारी और प्रवेश वर्मा (पश्चिम दिल्ली) लगातार दूसरी बार अपने लोकसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. दिल्ली के सभी वर्तमान सांसद इस बार भी संभावित प्रत्याशियों में शामिल हैं. ‘फीडबैक’ कवायद के दौरान जिला स्तर पर स्थानीय नेताओं ने दिल्ली बीजेपी के उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा, घोंडा के विधायक अजय महावर, दिनेश प्रताप समेत संभावित प्रत्याशियों के नाम सुझाए हैं. पूर्वी दिल्ली से संभावित प्रत्याशियों में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली बीजेपी  के कोषाध्यक्ष विष्णु मित्तल और दिल्ली बीजेपी के महासचिव हर्ष मल्होत्रा शामिल हैं. दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी दक्षिण दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से संभावित प्रत्याशियों में शामिल हैं. वह फिलहाल बदरपुर क्षेत्र से विधायक हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!