तमंचा लेकर युवक पहुंचा थाने, फिर पुलिसवालों को जो बताया पांव तले खिसक गई जमीन

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में लोईया गांव में मंगलवार को आरती की हत्या के बाद दीपक तमंचा लेकर दौराला थाने पहुंच गया। पहरे पर खड़े सिपाही को तमंचा देते हुए वह बोला, मैंने आरती को मार दिया है। यह सुनते ही पुलिसवालों के पांव तले जमीन खिसक गई। उसके हाथ में तमंचा देख पुलिसवालों के होश फाख्ता हो गए। सूचना तस्दीक करने के लिए वे तुरंत गांव पहुंचे। देखा तो युवती अपने कमरे में फर्श पर पड़ी थी। पूरा शव लहूलुहान था।
बताया गया कि घटना के समय युवती घर पर अकेली थी। आरोपी की मानें तो पिछले पांच दिन से लगातार उसकी युवती से फोन पर बात हो रही थी और उसे वह अपने साथ ले जाने के लिए मनाने में जुटा था। युवती लगातार इंकार कर रही थी। मंगलवार को युवती के घर पहुंचने पर उसका गुस्सा भड़क गया और उसने घटना को अंजाम दे डाला। वारदात के बाद आरोपी दीपक खुलेआम गांव की गलियों से तमंचा लहराते हुए थाने तक पहुंचा। इस दौरान ग्रामीणों ने उसे तमंचे के साथ देखा लेकिन किसी की हिम्मत उसे पकड़ने की नहीं हुई। दीपक के जाने के काफी देर बाद लोग आरती के घर में घुसे तो वहां युवती को लहूलुहान हालत में फर्श पर पड़े देखा।

मां संग जाती तो बच जाती जान: घटना के बाद आरती की मां का रो-रोकर बुरा हाल था। पिता की मौत के बाद आरती, घर चलाने में मां का सहयोग करती थी। आसपास की महिलाओं ने बताया कि आरती प्रतिदिन अपनी मां के साथ जंगल में चारा लेने जाती थी लेकिन आज वह घर पर रुक गई। महिलाएं कह रही थीं कि अगर आज भी वह अपनी मां के साथ चारा लेने चली जाती तो उसकी जान बच जाती।
एसपी सिटी डॉ.अखिलेश नारायण सिंह ने कहा कि लड़की से उसका सगा मौसेरा भाई एकतरफा प्यार करता था। लड़की ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया। इससे आरोपी आहत हुआ और उसने घर पहुंचकर गोली मारकर लड़की की हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सारी चीजों की छानबीन की जा रही है। 

जो मेरी नहीं, उसे किसी और की कैसे होने देता
थाने में दीपक के चेहरे पर कोई शिकन तक नहीं थी। मुजफ्फरनगर के एक कॉलेज में बीएड फाइनल ईयर के छात्र दीपक के सिर पर जुनून इस कदर सवार था कि युवती के साथ चलने से इंकार करने पर उसे मौत के घाट उतार दिया। थाने में दीपक ने बताया कि वह तमंचा सिर्फ आरती को डराने के लिए लाया था। उसे मारने का कोई इरादा नहीं था। युवती द्वारा इंकार करने और उसके साथ गाली-गलौज करने पर वह आपा खो बैठा और गोली चला दी। आरोपी ने कहा कि जो मेरी नहीं, उसे किसी और की कैसे होने देता।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!