डिपो मैनेजर डकैती-लूट मामला, कार के फास्टैग से कटे टोल चार्ज से मिले सुराग

इंदौर की लंदन विलाज टाउनशिप मेें डिपो मैनेजर के यहां हुई डकैती के बाद बदमाश धार की तरफ भागे, उसका सुराग पुलिस को लूटी गई डिपो मैनेजर की कार से मिलता रहा। धार रोड के टोल नाके पर कार से फास्टटैग से टोल चार्ज कटा। उसका एसएमएस डिपो मैनेजर के मोबाइल पर आया।

सरदारपुर टोल नाके से पहले बदमाश कार छोड़कर भाग गए। पुलिस को आशंका है कि बदमाश डकैती के लिए दूसरे वाहन से आए थे। डिपो मैनेजर की कार छोड़ने के बाद बदमाशों ने उसी वाहन का उपयोग किया। बदमाशों ने शुक्रवार सुबह इंडियन आयल कंपनी के डिपो मैैनेजर के यहां डाका डाला था। वहां से वेे जेवर, नकद रुपये और कार लूट कर ले गए थे। 

पुलिस ने वारदात वाले दिन क्षेत्र में रात को घूम रही एक सफेद कार की भी जांच के दायरे में लिया है। पुलिस को आशंका है कि लूट के बार बदमाश सुपर काॅरिडोर से गांधी नगर, बिजासन मंदिर के पास से बने रास्ते से धार रोड की तरफ भागे और राजगढ़ क्षेत्र मेें उन्होंने मैनेजर के घर से लूटी गई कार छोड़ दी। बदमाशों की बोली और लोकेशन के हिसाब से पुलिस अफसर मान रहे है कि बाग-टांडा क्षेत्र की गैंग ने डकैती डाली है। डीसीपी पंकज पांडे ने बताया कि जो सुराग मिले है। उसके आधार पर टीमें रवाना  की गई है।

पिछले साल लूट के लिए आई गैंग पर शक

टाउनशिप में पिछले साल भी तीन-चार बदमाश लूट के इरादे से आए थे। उनके हाथ में हथियार थे और उन्होंने दो-तीन मकानों के दरवाजे तोड़ने की कोशिश की थी, लेकिन रहवासियों के जाग जाने के कारण वे भाग खड़े हुए। शुक्रवार को हुई डकैती के दौरान भी टाउनशिप के दो-तीन घरों में ताक-झाक की। इसके बाद उन्होंने पुष्पेंद्र मित्तल के घर को डकैती के लिए चुना। पिछले साल लूट के लिए आए बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज से पुलिस बदमाशों का मिलान कर रही है।

इलाकों से परिचित थे बदमाश

डकैती करने आए बदमाश क्षेत्र की गलियों और सड़कों से परिचित थे। टाउनशिप से निकलने के बाद दो तरफ रास्ते जाते है,लेकिन उन्होंने इंदौर-उज्जैन रोड की तरफ जाने वाला रास्ता चुना। सालभर पहले टाउनशिप में कुछ रोहाउसेस बनाए गए थे। उनके निर्माण के लिए आए श्रमिक टाउनशिप में ही रहते थे। पुलिस को आशंका है कि श्रमिक परिवारों के किसी सदस्य का डाथ डकैती के पीछे हो सकता है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!