अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगा किसान संघ, कांग्रेस ने कहा- दिल्ली किसान आंदोलन से ध्यान भटकाने का बड़ा षड्यंत्र

भोपाल। आरएसएस के अनुषांगिक संगठन भारतीय किसान संघ ने अपनी ही सरकार के खिलाफ आवाज बुलंदी का ऐलान किया है। मामला बीजेपी के बीते विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में समर्थन मूल्य पर गेहूं और धान खरीदी से जुड़ा हुआ है। आगामी 05 मार्च को किसान संघ पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगा। इस ऐलान के बाद प्रदेश का सियासी पारा भी चढ़ने लगा है।

भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना ने बताया कि मध्यप्रदेश की सत्ता पर काबिज बीजेपी सरकार ने अपने विधानसभा चुनावी घोषणा पत्र में कहा कि 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान और 2700 रुपये की दर से गेहूं खरीदी की जाएगी। किसानों ने बीजेपी को अपना मत भी दिया। इसके बाद भी घोषणा पत्र में किया गया वादा अधूरा है। भारतीय किसान संघ गैर राजनीतिक दल है। लिहाजा सरकार को अपना वादा याद दिलाने के साथ पूरा करने के लिए किसान संघ आंदोलन की राह पर है।

किसानों की दोगुनी आय के झूठ पर संघ की चुप्पी, यह आंदोलन सिर्फ छलावा- कांग्रेस

कांग्रेस ने भारतीय किसान संघ के आंदोलन के ऐलान पर निशाना साधा। प्रदेश प्रवक्ता आनंद जाट ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का झूठ भी बीजेपी सरकार ने बोला था। लेकिन, किसान संघ मामले को लेकर चुप रहा। दिल्ली में जारी किसान आंदोलन के डैमेज कंट्रोल के साथ मध्यप्रदेश के किसानों का ध्यान भटकाने के लिए यह छलावा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान संघ के साथ बीजेपी ने कभी किसानों का साथ नहीं दिया। फिर बात घोषणा पत्र में किए वादों की हो या किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की।

जल्द किसानों को मिलेगा लाभ, कांग्रेस ने बोला था कर्ज माफी का झूठ- बीजेपी

कांग्रेस के आरोप पर बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी ने पलटवार करते हुए कहा कि भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों से चर्चा की जा रही है। इसके अलावा घोषणा के मुताबिक एमएसपी पर फसल खरीदी के लिए भी केंद्र सरकार से संवाद किया जा रहा है। बीजेपी ने अब तक किए वादे पूरे किए हैं। लेकिन, कांग्रेस एक बार फिर किसानों के नाम पर राजनीति कर रही है। बीती कमलनाथ सरकार में किसान कर्ज माफी का झूठ किसानों को याद है। यही कारण है कि इस बार के विधानसभा चुनावों में किसानों ने कांग्रेस को घर बिठाने का काम किया।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!