मानहानि मामला: 28 फरवरी को दिग्विजय कोर्ट में रखेंगे अपना पक्ष, BJP-RSS कार्यकर्ताओं को बताया था पाकिस्तानी जासूस

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के खिलाफ मानहानि मामले में लिखित बहस पेश की गई। मामले में परिवादी एडवोकेट अवधेश सिंह भदोरिया की ओर से लिखित बहस न्यायालय में पेश की गई। अब इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की ओर से 28 फरवरी को अपना पक्ष रखा जाएगा, इसके बाद कोर्ट केस में अपना फैसला सुनाएगी।

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कथित रूप से 31 अगस्त 2019 को भिंड में पत्रकारों से चर्चा के दौरान भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस के कार्यकर्ताओं पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के साथ उन्हें पाकिस्तान के लिए जासूसी करने जैसा आरोप लगाया था। दिग्विजय सिंह के इस बयान के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के नेता और एडवोकेट अवधेश सिंह भदोरिया ने एक परिवार ग्वालियर कोर्ट में दायर किया, जिस पर कोर्ट ने राज्यसभा सांसद के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया था। इसके बाद मामले में सुनवाई जारी है ऐसे में अब 28 फरवरी को जब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपना पक्ष रखेंगे। उसके बाद यह सुनवाई पूरी हो जाएगी और कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी। हालांकि दिग्विजय सिंह पूर्व में कई बार कह चुके हैं कि उनके ऊपर दायर किया गया मानहानि का मामला बनता ही नहीं है, फिर भी न्यायालय पर विश्वास है और वह उचित फैसला लेगी।

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!