शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत; सेंसेक्स 116 अंक फिसला, निफ्टी 22100 के नीचे

शेयर बाजार में हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन कमजोर शुरुआत हुई है। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंकों तक फिसल गया। हालांकि, बाजार में निचले स्तरों पर थोड़ी खरीदारी दिखी। सुबह 09 बजकर 42 मिनट पर सेंसेक्स 24.80 (0.03%) अंकों की गिरावट के साथ 72,683.36 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 10.41 (0.05%) अंक फिसलकर 22,111.85 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।इससे पहले, एशियाई बाजारों से मिले नकारात्मक रुझानों के बाद भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स मंगलवार को गिरावट के साथ खुले। इस दौरान इंडेक्स हैवीवेट रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और इंफोसिस के शेयरों में बिकवाली दिखी।

सेंसेक्स के शेयरों में एमएंडएम, बजाज फिनसर्व, मारुति, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई के शेयर लाल निशान पर खुले। वहीं दूसरी ओर, पावर ग्रिड, कोटक बैंक, एशियन पेंट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में हरे निशान पर कारोबार होता दिखा।

अलग-अलग ग्राहकों से 369 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर मिलने के बाद एनबीसीसी इंडिया के शेयर मंगलवार को चार प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले।  एलएनजी सप्लाई के लिए नॉर्वे की कंपनी से करार होने के बाद दीपक फर्टिलाइजर और पेट्रोकेमिकल के शेयरों में 10% का उछाल दर्ज किया गया।

शेयर बाजार में सेक्टरवार यह रहा हाल

मंगलवार के कारोबार के दौरान डिश टीवी और जी एंटरप्राइज के शेयरों में खरीदारी के बाद निफ्टी मीडिया में 2.2% की बढ़त दिखी। निफ्टी रियल्टी, मेटल, फार्मा, हेल्थकेयर और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर के शेयर भी बढ़त के साथ खुले। दूसरी ओर, निफ्टी बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज और एफएमसीजी सेक्टर के शेयर लाल निशान पर खुले। व्यापक बाजार में निफ्टी मिडकैप100 0.22% और निफ्टी स्मॉलकैप100 0.53% तक बढ़ा।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!