जम्मू में पीएम मोदी ने देश को दिया 30500 करोड़ की विकास परियोजनाओं का तोहफा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू के एमए स्टेडियम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने साढ़े 30 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया।

बारामुला-श्रीनगर-बनिहाल-संगलदान इलेक्ट्रिक ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री ने कश्मीर घाटी में पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन को बारामुला-श्रीनगर-बनिहाल-संगलदान हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में बनिहाल-खड़ी-सुंबड़-संगलदान (48 किलोमीटर) और नव विद्युतीकृत बारामुला-श्रीनगर-बनिहाल-संगलदान खंड (185.66 किलोमीटर) के बीच नई रेल लाइन सहित विभिन्न रेल परियोजनाओं का लोकार्पण किया। 

जम्मू कश्मीर में सामाजिक न्याय का नया अध्याय हुआ शुरू – डॉ. जितेंद्र सिंह

एमए स्टेडियम में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि दस साल पहले दिसंबर 2013 में जम्मू में इसी जगह पर पीएम मोदी ने ललकार रैली को संबोधित किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल का निर्माण हुआ। प्रदेश के दो एम्स, आईआईटी, आईआईएम को जम्मू कश्मीर को मिले। जम्मू कश्मीर में सामाजिक न्याय के नया अध्याय का आरंभ हुआ। प्रदेश में गुज्जर, पहाड़ी, एसटी, एससी, कश्मीरी पंडितों, पश्चिम पाकिस्तान के शरणार्थियों को उनके अधिकार मिले।  

अब पाकिस्तान हड़ताल के कैलेंडर जारी नहीं करता, अब उत्साह के कैलेंडर जारी होते हैं- उपराज्यपाल

एमए स्टेडियम में पीएम मोदी के स्वागत के बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान एलजी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में अभूतपूर्व विकास हुआ है। अब पाकिस्तान कश्मीर में हड़ताल के कैलेंडर जारी नहीं करता है। बल्कि प्रदेश प्रशासन उत्साह के कैलेंडर जारी करता है। अब जम्मू को प्रमुख शिक्षा केंद्र के रूप में जाना जा रहा है। आईआईएम जम्मू, आईआईटी जम्मू, एम्स जम्मू का निर्माण जम्मू में हुआ है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू के एमए स्टेडियम पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में पीएम जनता को संबोधित करेंगे। मंच में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना, सांसद जुगल किशोर शर्मा मौजूद हैं। एलजी मनोज सिन्हा ने प्रधानमंत्री का जम्मू के एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!