भारत जोड़ो न्याय यात्रा से ब्रेक लेकर वायनाड निकले राहुल गांधी

हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत की खबर के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी न्याय यात्रा से ब्रेक लेकर अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड रवाना हो गए हैं। कांग्रेस की ओर से बताया गया है कि राहुल गांधी रविवार की दोपहर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिर शुरू करेंगे।

गांधी का वायनाड दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब एक दिन पहले शुक्रवार सुबह एक जंगली हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए एक व्यक्ति की कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी।वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित वन विभाग का एक इको-टूरिज्म गाइड था और यहां कुरुवा द्वीप पर तैनात था, जो एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, “वायनाड में राहुल गांधी की मौजूदगी की तत्काल जरूरत है। वे आज शाम 5 बजे वाराणसी से रवाना हुए। भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल 18 फरवरी को प्रयागराज में दोपहर 3 बजे फिर से शुरू होगी।”

वायनाड में सत्तारूढ़ एलडीएफ, विपक्षी यूडीएफ और भाजपा ने क्षेत्र में आम लोगों पर पशुओं के हमले की समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग करते हुए जिलाव्यापी हड़ताल का आह्वान किया। जिले में दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे जबकि सड़कों से वाहन नदारद रहे।

कांग्रेस की यात्रा शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर गई और राजस्थान में प्रवेश करने से पहले राज्य से होकर गुजरेगी। कांग्रेस की पूर्व से पश्चिम (मणिपुर-मुंबई) यात्रा 15 राज्यों से होकर गुजरने वाली है। इस दौरान यह 6,700 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और इसका उद्देश्य रास्ते में आम लोगों से मिलते हुए ‘न्याय’ का संदेश देना है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!