किसान आंदोलन में ‘टिकैत परिवार’ के एक सदस्य की हो सकती है कुर्बानी, राकेश टिकैत का बड़ा बयान

किसान आंदोलन के बीच भाकियू की मासिक पंचायत में राकेश टिकैत ने बड़ा बयान दिया है. किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के साथ देशभर के किसान दिल्ली के बॉर्डर तक राष्ट्रीय राजमार्गों पर ट्रैक्टर ट्राली के साथ रहेंगे. बीकेयू नेता राकेश टिकैत ने कहा कि किसान आंदोलन में टिकैत परिवार के किसी एक सदस्य की हो सकती है कुर्बानी.

वहीं किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि 21 फरवरी को प्रदेश के सभी जिला कलेक्ट्रेट पर किसानों का ट्रैक्टर-ट्राली के साथ प्रदर्शन होगा. इसके साथ ही राकेश टिकैत ने कहा कि 26 और 27 फरवरी को मुजफ्फरनगर से गाजीपुर बॉर्डर तक ट्रैक्टर-ट्राली के साथ किसान हाईवे पर रहेंगे. मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत में राकेश टिकैत ने एलान किया कि 26 और 27 फरवरी को हरिद्वार से गाजीपुर बॉर्डर तक ट्रैक्टर दिल्ली की तरफ मुंह करके हाइवे पर खड़े किए जाएंगे और एक तरफ का हाइवे किसानों के कब्जे में होगा. हालांकि ट्रैक्टर लेकर दिल्ली कूच का कोई एलान नहीं किया गया.

वहीं राकेश टिकैत ने ये कहकर सबको चौंका दिया कि आंदोलन में टिकैत परिवार के किसी एक सदस्य की गोली लगने से शहादत होनी भी जरूरी है. वहीं उन्होंने पूंजपतियों का नाम लेकर सरकार को घेरा कि इनकी सरकार नहीं ये सरकार पूंजीपतियों का गैंग है, इसलिए आंदोलन लंबा चलेगा. राकेश टिकैत ने कहा कि 8 साल आंदोलन करना पड़ेगा क्योंकि 32 के बाद सरकार का डाउन फॉल आएगा.

जमीर और जमीन बचाना है तो आंदोलन करना पड़ेगा

वहीं बीजेपी के 400 सीट पार वाले नारे पर राकेश टिकैत बेहद हमलावर दिखे और बोले चुनाव की जरूरत नहीं है रिन्यूअल करा लो सरकार का. वहीं उन्होंने कहा कि जमीर और जमीन बचाना है तो आंदोलन करना ही पड़ेगा. साल 2047 तक 70 प्रतिशत जमीनों पर उद्योगपति कब्जा कर लेंगे और रोटी तिजोरी में कैद होगी.

सरकार ने कालीन बिछा रखा है

वहीं लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार ने कालीन बिछा रखा है जिसे जाना है चले जाओ पर आंदोलन में हमारे साथ रहना. राकेश टिकैत ने किसानों को आगाह किया कि एक साल की फसल आंदोलन में लगाने को तैयार रहो. बता दें कि सिसोली में मासिक पंचायत में दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड और पंजाब के किसान आए थे जिन्होंने विचार विमर्श किया और जो फैसला पंचायत में लिया उसकी जानकारी एसकेएम को भी दे दी.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!