पश्चिम बंगाल के दौरे पर जाएंगे एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, लोकसभा चुनाव से पहले ये है प्लान

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी अपनी पूरी तैयारी में जुट गई है. वहीं, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान कल सोमवार यानी 12 फरवरी को पश्चिम बंगाल के एक दिवसीय दौरे पर हैं. यह दौरा पार्टी के लिए अहम माना जा रहा है. इस दौरे में पूर्व मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में सहभागिता करेंगे.

इसके साथ ही हावड़ा स्थित जिला बीजेपी कार्यालय में बूथ अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करेंगे और कोलकाता में पार्टी के विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे. बता दे कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी यह दावा करते दिख रही है कि वह खुद अकेले 370 सीट जीतेगी. प्रधानमंत्री मोदी ने भी बजट सत्र के दौरान कहा है कि बीजेपी आगामी लोकसभा चुनाव में अकेले 370 सीट जीतेगी और एनडीए गठबंधन 400 के पर रहेगी. इसलिए बीजेपी के सारे वरिष्ठ नेता तैयारी में जुट गए हैं.

लोकसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान पश्चिम बंगाल यात्रा में बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे. इसके साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारी का समीक्षा भी करेंगे. बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अहम जिम्मेदारी सौंपी है, जिसको लेकर के पूर्व सीएम पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं. पश्चिम बंगाल में लोकसभा की कुल 42 सीटें हैं.

पिछले चुनाव का ये रहा था परिणाम
पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को पश्चिम बंगाल में 18 सीटों पर जीत मिली थी. वहीं 2019 में टीएमसी को 22 सीटें मिली थीं. बात करें कांग्रेस की तो 2019 लोकसभा चुनाव में बंगाल में दो सीटों पर जीत मिली थी. आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी पश्चिम बंगाल में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतना चाह रही है. जिसकी तैयारी में पूरी तरह लग चुकी है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!