लोकसभा चुनाव से पहले 50 कांग्रेस नेताओं को इनकम टैक्स का समन, दिल्ली में होना होगा पेश

मध्य प्रदेश की सियासत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. लोकसभा चुनाव 2024 से पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से कांग्रेस नेताओं को समन भेजा गया है. सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश कांग्रेस के करीब 50 नेताओं को इनकम टैक्स का समन पहुंचा है. सभी को दिल्ली के इनकम टैक्स ऑफिस बुलाया गया है.

जानकारी के अनुसार, सभी कांग्रेस नेताओं को अलग-अलग तारीख पर दिल्ली बुलाया गया है. मंगलवार 13 फरवरी को शाम 5.00 बजे कांग्रेस नेता देवाशीष को आईटी ऑफिस में पेश होना होगा. वहीं, समन में यह साफ किया गया है कि जब तक पूछताछ चलेगी, तब तक नेता को इनकम टैक्स दफ्तर में ही रहना होगा. वहीं, बिना अधिकारी की परमिशन के बिना उन्हें दफ्तर से वापस जाने की इजाजत नहीं होगी.

पिछले सात साल का देना होगा हिसाब-किताब
इतना ही नहीं, सभी नेताओं को पिछले सात साल में लेनदेन का हिसाब लेकर आईटी दफ्तर जाना होगा. समन में साल 2014 से 2021 तक के वित्तीय लेनदेन के सभी कागजात लेकर आने के निर्देश दिए गए हैं.

इन कांग्रेस नेताओं का नाम भी शामिल
बता दें, देवाशीष जरारिया ने साल 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ा था. विक्रांत भूरिया यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान में विधायक हैं. वहीं, कांग्रेस के गोविंद गोयल वरिष्ठ कांग्रेस नेता को भी बुलाया गया है.

केंद्र सरकार पर लगाया गया ये आरोप
वहीं, देवाशीष जरारिया ने केंद्र सरकार पर परेशान करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि केंद्र सरकार विपक्षी नेताओं को परेशान कर रही है. ईडी और आईटी डिपार्टमेंट का डर दिखाया जा रहा है. लेकिन हम इस समन से डरने वाले नहीं हैं. कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा है कि IT के अधिकारियों के खिलाफ अनुसूचित जाति के तहत केस दर्ज करवाएंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!