डिफाल्टर उद्योगपतियों को लेकर विधायक का बड़ा बयान: कहा- वापस ली जाए करोड़ों की जमीन, इस कंपनी पर हो फर्जीवाड़े की कार्रवाई

सीधी। पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहट विधायक अजयसिंह राहुल का डिफाल्टर उद्योगपतियों को लेकर बड़ा सामने आया है. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में करोड़ों की ऐसी कई जमीनें खाली पड़ी हैं, जिसका उपयोग अभी तक उद्योग लगाने में नहीं किया गया है. तथाकथित कई ऐसे उद्योगपतियों ने सालों पहले सरकार के उद्योग विभाग से भूमि तो आवंटित करा ली और बैंकों से करोड़ो का ऋण भी ले रखा है. लेकिन अभी तक उद्योग स्थापित नहीं किया है, ये सभी डिफाल्टर हैं.

अजयसिंह ने डाॅ. मोहन यादव से आग्रह किया है कि वे व्यक्तिगत रूचि लेकर ऐसी जमीनों का पता लगावायें और उन्हें अधिगृहित कर जनहित में ऐसे युवा उद्यमियों को आवंटित करें, जिनमें उद्यमिता है और जिनकी स्टार्टअप में रूचि है. सरकार के इस कदम से करोड़ों रुपयों की ऐसी जमीनों का उस कार्य के लिए उपयोग हो सकेगा. जिस प्रयोजन के लिए उन्हें विकसित किया गया. साथ ही प्रदेश के कई युवाओं को जीविका का माध्यम मिल सकेगा.

विधायक ने ग्वालियर की सिमको लिमिटेड कंपनी का उदाहरण देते हुए कहा कि उसके द्वारा बिना मालिकाना हक के लगभग सौ करोड़ रुपये का ऋण बैंकों से लिया गया और कोई उद्योग नहीं लगाया गया. अब इस जमीन को ग्वालियर आयुक्त और उद्योग आयुक्त द्वारा शासन की जमीन घोषित कर दिया गया है. करोड़ों की शासकीय जमीन पर सिमको प्रबंधन और बैंकों की मिलीभगत से लिए गए ऋण के लिए सरकार को तत्काल धारा 420 के तहत दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए.

विधायक ने आगे कहा कि अभी तक शासन ने सिमको लिमिटेड को बेदखल कर उसका कब्जा भी नहीं लिया है. उन्होंने शासन से मांग की है कि तत्काल इस जमीन का कब्जा प्राप्त कर इसका उपयोग जनहित के किसी बड़े कार्य के लिए किया जाए या इसे युवा उद्यमियों को आवंटित किया जाए. ताकि इसका उपयोग उस प्रयोजन के लिए किया जा सके. जिसके लिए इसे विकसित किया गया है. शासन के इस कदम से निश्चित रूप से यह पूरा प्रकरण अन्य लोगों के लिए नसीहत और नजीर का काम करेगा. साथ ही शासन को राजस्व की आय भी होगी.

  • सम्बंधित खबरे

    युवक की आ गई मौज, बैंक खाते में अचानक आ गए 58 करोड़ 61 लाख रुपए, अब पीछे पड़ी आईटी

    मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक युवक के बैंक खाते में मंगलवार को एक साथ करोड़ों रुपए क्रेडिट हो गए. अचानक बैंक खाते हुई करोड़ों की बरसात से युवक…

    इंदौर और उमरिया में 125 से ज्यादा कांग्रेस नेता गिरफ्तार, महिला नेत्री भीड़ में दबी, सीधी में मशाल जब्त

    मध्य प्रदेश में आज कांग्रेस ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में अलग-अलग जिलों में मशाल यात्रा निकाली। इस प्रदर्शन के दौरान कई…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!